ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी ने की बैठक -प्रधान से दुर्व्यवहार किए जाने की कड़ी निंदा की

by
गढ़शंकर, 17 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. हरविंदर सिंह बाठ की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हीर तथा अन्य सदस्यों तथा एनआरआई सदस्यों ने भाग लिया। बैठक दौरान सफलतापूर्वक संपन्न हुए 22वें राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में योगदान देने वाले क्षेत्र निवासियों, खेल प्रेमियों, विदेश की खेल कमेटियों, प्रवासी भारतीयों तथा खिलाड़ियों का विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस मौके डॉ. हरविंदर सिंह बाठ तथा महासचिव बलबीर सिंह बैंस ने बताया कि चलते टूर्नामेंट दौरान ओलंपियन जरनैल सिंह के परिवार से संबंधित पहुंचे एक व्यक्ति द्वारा कमेटी के अध्यक्ष मुख्तार सिंह हीर को अपशब्द बोलने तथा बदसलूकी करने की बहुत ही घटिया हरकत की गई और मौके पर उपस्थित कमेटी सदस्यों ने बड़ी सूझबूझ से हालात को काबू किया। इस दौरान समूह  कमेटी सदस्यों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते भविष्य में होने वाले टूर्नामेंट के लिए सब की संयुक्त राय से सख्त निर्णय लेने की मांग की। मीटिंग दौरान कमेटी द्वारा सोनालिका ट्रैक्टर्स होशियारपुर द्वारा हर साल की तरह इस बार भी एक लाख की आर्थिक सहायता भेजने के लिए धन्यवाद मता पास किया गया। बैठक दौरान अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह बाठ, महासचिव बलबीर सिंह बैंस, सतनाम सिंह संघा,  बलदीप सिंह गिल, योगराज गंभीर, रणजीत सिंह खख,  बलविंदर सिंह शेरगिल, मनजिंदर सिंह बग्गा दयाल, अमनदीप सिंह बैंस, कश्मीर सिंह भज्जल, सुरेंद्र सिंह राणा, त्रिलोचन सिंह गोलियां व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम मान के बयान पर सियासी हंगामा : विधानसभा तथा हाईकोर्ट के लिए जमीन की मांग को लेकर भडक़े विरोधी

चंड़ीगढ़ : हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के लिए अलग विधानसभा तथा हाईकोर्ट के लिए जमीन की मांग को लेकर सीएम भगवंत मान को विरोधियों ने घेर लिया है। सीएम के बयान से कांग्रेस...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मीटिंग में लिए गए कई अहम फैसले : 8 साल बाद पीसीएस अफसरों के कैडर की क्षमता बढ़ाने का फैसला, 310 से बढ़ाकर 369 पदों तक बढ़ाने की मंजूरी दी

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने गांवों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को पंजाब पंचायत चुनाव नियम 1994 के नियम 12 में संशोधन...
article-image
पंजाब

कांग्रेस छोड़ना गलती थी मेरी – दलवीर सिंह गोल्डी की कांग्रेस में वापसी की घोषणा

संगरूर :  संगरूर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी राजनीतिक गलती स्वीकार की। गोल्डी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस छोड़ने का निर्णय उनके लिए...
Translate »
error: Content is protected !!