ओलम्पिक खेलों पर आधारित वाद-विवाद व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

by

ऊना: जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ऊना द्वारा आज इन्दिरा स्टेडियम में टोक्यो ओलम्पिक खेलों के उपलक्ष्य पर वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता की वाद-विवाद स्पर्धा में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा द्वारा पुरिस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम स्थान ईशा मोदगिल तथा रिया शर्मा, द्वितीय स्थान दिक्षा ठाकुर व अंकुश शर्मा अथवा तृतीय स्थान अक्षिता शर्मा व गुनगुन ने हासिल किया।
इसके अलावा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता स्पर्धा में प्रथम स्थान ऊना की टीम, द्वितीय स्थान अंब तथा तृतीय स्थान बंगाणा ने प्राप्त किया। अव्वल रही टीमों को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, सुमनलता युवा संयोजक, फुटबाल प्रशिक्षक चन्द्र शर्मा, आशीष सेन हाॅकी प्रशिक्षक, प्रिंस पठानियां कुष्ती प्रशिक्षक, संजय कुमार बैडमिंटन प्रशिक्षक, पूजा ठाकुर टेबल टैनिस प्रशिक्षक, तपेराम वालीबाॅल प्रशिक्षक तथा अनिल शर्मा कनिष्ठ सहायक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों को बताए आपात स्थिति से निपटने के तरीके : जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

ऊना, 27 अक्तूबर – जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष व उपायुक्त राघव शर्मा के निर्देशानुसार रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी और महाराणा प्रताप कॉलेज अम्ब में आपातकालीन स्थिति से निपटने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनहित और अंत्योदय की भावना से प्रेरित है केंद्रीय बजट : मुख्यमंत्री सैनी

केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज : CM नायब सिंह सैनी हरियाणा के लिए बजट उत्साहजनक, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार औद्योगिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और एमएसएमई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी युवा पर : डीएस ठाकुर

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में दूसरे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शुक्रवार को दूसरे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वेतन की राह देख रहे लोग, कैसे चलेगा लोगों का खर्चा – लोगों के लोन की किस्तें, घर का खर्च, बच्चों की फ़ीस मकान का किराया कैसे देंगे लोग?: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि दो दिन से लोग वेतन की राह देख रहे हैं। फ़ोन के हर मेसेज यही सोचकर चेक करते है कि कहीं वेतन तो...
Translate »
error: Content is protected !!