ओवरडोज से युवक की मौत : 2 दिन में 2 लोगों ने गंवाई जान

by

तरनतारन : गांव फतेहाबाद की वाल्मीकि कॉलोनी में एक बार फिर ड्रग्स ने युवक की जान ले ली। गुरुवार को 26 वर्षीय युवक संजू की संदिग्ध रूप से ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई। इससे दो दिन पहले इसी बस्ती में 40 वर्षीय प्रताप सिंह की भी मौत नशे की अधिक मात्रा लेने से हो चुकी है। दोनों मौतों ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

मृतक संजू के पिता तिलक राज ने बताया कि बुधवार शाम को उनके बेटे ने खुद को नशे का इंजेक्शन लगाया था। जिसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इससे भी ज्यादा दर्दनाक बात यह है कि तिलक राज अपने बड़े बेटे सरवन सिंह को भी दो महीने पहले नशे की वजह से खो चुका है। एक ही परिवार में दो युवकों की नशे से मौत ने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया है। मृतक के पिता तिलक राज ने कहा- “हमने अपने दोनों बेटों को नशे में खो दिया। अब यहां हर घर में यही हालात हैं। हमारे गांव की हालत बहुत खराब है। यहां हर किस्म का नशा खुलेआम बिक रहा है, और कोई रोकने वाला नहीं है।”

तिलक राज ने यह भी बताया कि कॉलोनी में नाबालिग बच्चों तक को नशे की लत लग चुकी है। स्कूल छोड़ चुके किशोर और यहां तक कि छोटे बच्चे भी ड्रग्स का सेवन करते देखे जा रहे हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि लोग अब अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने में डरते हैं।  मंगलवार को इसी कॉलोनी में 40 वर्षीय प्रताप सिंह की भी नशे से मौत हो गई थी। प्रताप की मौत ने ही इलाके में हलचल मचाई थी। लेकिन दो दिन के अंदर ही संजू की मौत ने यह साफ कर दिया कि नशे का नेटवर्क बेहद गहरा और प्रभावी है।

वाल्मीकि कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासन को शिकायत दी। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि नशा बेचने वालों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसकी वजह से वे खुलेआम युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में गुरु अर्जन देव महाराज जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

गढ़शंकर  : श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में गुरु अर्जन देव महाराज जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवक बाबा...
article-image
पंजाब

तेज रफ्तार कैंटर व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में एक की मौत : एक नामजद

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने कैंटर व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के मीन सरकार निवासी नाजीया बीबी ने...
article-image
पंजाब

माइनिंग माफिया को लेकर विधानसभा में गर्माया सियासी मामला

खनन मंत्री हरजोत बैंस ने पेश किया खनन का रिपोर्ट कार्ड चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के बजट सेशन के दूसरे दिन माइनिंग माफिया पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया गया। आप के विधायक अमन अरोड़ा ने...
article-image
पंजाब

हेरोइन तस्करी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सेना के जवान सहित छह गिरफ्तार

फ़रीदकोट: पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक सेना का जवान और एक...
Translate »
error: Content is protected !!