ओवरलोड टिप्परों को बंद करने के लिए विधायक रोड़ी को ज्ञापन..कंडी संघर्ष कमेटी ने

by
गढ़शंकर : गढ़शंकर इलाके में धड़ल्ले से हो रही गैर कानूनी माइनिंग को रोकने के लिए तथा गढ़शंकर-नंगल सडक़ की दशा सुधारने हेतु कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा दर्शन सिंह मट्टू की अगुवाई में हलका विधायक जयकिशन रौड़ी को ज्ञापन सौंपा गया।
विधायक रौड़ी को बताया गया कि इलाके में अवैध माइनिंग तथा ओवरलोड टिप्परों के आवागमन से सडक़ों का बहुत बुरा हाल हो चुका है। जिससे रोजाना हादसे घट रहे हैं। इलाके में गैर कानूनी माइनिंग को बंद करवाया जाए तथा गढशंकर-नंगल रोड की तुरंत मरम्मत करवाई जाए। विधायक रौड़ी ने वफद को भरोसा देते हुए कहा कि यह सारा मामला उनके ध्यान में है तथा जल्द ही इस संबंधी उचित कदम उठाए जाएंगे।
इस मौके पर चौधरी अच्छर सिंह बिलड़ों, बीबी सुभाष मट्टू, सर्वजीत सिंह, बख्शीश सिंह दयाल, गुरदयाल सिंह मट्टू, कैप्टन करनैल सिंह, गुरमीत सिंह, गोल्डी गोलियां, सतविन्द्र सिंह, मास्टर चरणदास, किशन भमियां, तलविन्द्र सिंह लाडी, बलदेव राज बडेसरों तथा तरसेम विशेष रुप से मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाभियोग : प्रस्ताव पर 208 सांसदों के हस्ताक्षर

नई दिल्ली । कैश कांड को लेकर जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलेगा. इसके लिए सभी दलों के सांसदों के हस्ताक्षर लिए गए. छोटे-बड़े सभी दलों के ज्यादातर सांसद इस महाभियोग प्रस्ताव के...
article-image
पंजाब

विजिलेंस अधिकारी बन SDO और JE को किया अगवा : 7 लाख से अधिक वसूले; दो गिरफ्तार

मुल्लांपुर दाखा :  पुलिस ने नकली विजिलेंस अधिकारी बन पावरकाम के एसडीओ और जेई को अगवा कर लाखों रुपये की वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों...
article-image
पंजाब

रोडरेज विवाद : युवकों ने इकलौते बेटे की गोली मारकर की हत्या, मृतक के दोस्त व एक अन्य को भी लगी गोली, दोनों का चल रहा इलाज

आमृतसर : होली सिटी कॉलोनी के बाहर रोडरेज के विवाद में युवकों ने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात में मृतक के दोस्त व एक अन्य को भी गोली लगी।...
article-image
पंजाब

स्कूल आफ इमीनेंस गढ़शंकर में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार संपन्न 

गढ़शंकर, 19 जुलाई : स्कूल आफ  इमीनेंस गढ़शंकर में एससीईआरटी पंजाब के दिशा निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ललिता अरोड़ा के नेतृत्व में तथा ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-1 श्रीमती सीमा रानी की अगवाई में...
Translate »
error: Content is protected !!