औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों में कांग्रेस सरकार विफल : डॉ. सिकंदर कुमार

by

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में बोले सिकंदर, विकास नहीं केवल घोषणाएं कर रही प्रदेश सरकार

बल्क ड्रग पार्क से लेकर स्कूलों तक सरकार की नीतियां सवालों के घेरे में : भाजपा

एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने समरहिल में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा प्रदेश के करीब 8,000 बूथों पर 25-25 पौधे लगाकर दो लाख से अधिक पौधारोपण करेगी। उनका कहना था कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ जनभागीदारी को भी मजबूत करेगा।
इस दौरान डॉ. सिकंदर कुमार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क में उद्योगों को सस्ती बिजली देने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन उद्योगों को स्थिर नीति, भरोसेमंद बिजली, बेहतर सड़कें और प्रशासनिक पारदर्शिता उपलब्ध नहीं कराई जा रही। उनके अनुसार इन्हीं कारणों से निवेश प्रभावित हो रहा है और औद्योगिक विकास ठहराव का शिकार है।
शिक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए भाजपा सांसद ने दावा किया कि प्राथमिक विद्यालयों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के संचालन के लिए शिक्षक अपनी जेब से अस्थायी शिक्षक रखने को मजबूर हैं। उन्होंने इसे सरकार की बड़ी प्रशासनिक विफलता बताते हुए कहा कि यदि शिक्षक ही सरकारी जिम्मेदारियां निभाने लगें तो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास विकास का स्पष्ट रोडमैप नहीं है, जिससे उद्योग, शिक्षा, रोजगार और निवेश प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की कार्यशैली को समझ चुकी है और भविष्य में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पतंगबाजी और चाइनीज़ डोर को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाज़री – संभलकर करें पतंगबाजी, चाइनीज़ मांझे का ना करें उपयोग

रोहित जसवाल। ऊना, 30 जनवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त जतिन लाल ने पतंगबाजी और चाइनीज़ डोर के उपयोग को लेकर एडवाज़री जारी की है। उन्होंने बताया कि चाइनीज़ डोर का निर्माण, बिक्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 सूखे व गीले अपशिष्ट के उचित प्रबंधन के लिए ग्रामीण व शहरी निकाय अपने स्तर पर करें उचित व्यवस्था -DC तोरुल एस रवीश

कुल्लू 21 मार्च :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज यहां सूखे व गीले अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि शहरी व ग्रामीण निकाय ठोस व तरल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेड़ स्कूल में नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान : बीडीओ कुलदीप सिंह ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

बद्दी, 22 जून (तारा)  : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड में 17 जून से 20 अगस्त तक चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चरस रखने के अपराध में चंबा के अजय कुमार को 12 वर्ष के कठोर कारावास : 1.20 लाख रुपये जुर्माना

एएम नाथ। मंडी  :    विशेष न्यायाधीश मण्डी की अदालत ने अजय कुमार पुत्र अमरो, गाँव सद्रोथा, जिला चम्बा के निवासी को 2.610 किलोग्राम चरस रखने का अपराध सिद्ध होने पर 12 वर्ष के...
Translate »
error: Content is protected !!