कंगना का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश और देश का अपमान बोले जयराम ठाकुर : मंडी में कांग्रेस के खिलाफ उग्र हुई भाजपा, कंगना के प्रति टिप्पणी को लेकर जताया रोष

by
महिला आयोग के माध्यम से चुनाव आयोग को भेज दी है शिकायत, तुरंत हो कार्रवाई
एएम नाथ। मंडी :   फिल्म अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया हैंडल से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा ने मंडी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और शहर में एक रोष रैली निकाली। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वाली कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि वे कभी नारी शक्ति का सम्मान नहीं कर सकते। आज कंगना रनौत ने अभिनय के क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ने के बाद राजनीति में कदम रखा तो कांग्रेसियों मे बौखलाहट पैदा हो गई है। यह वही कांग्रेस है जिनके रहते प्रदेश में गुड़िया हत्याकांड हो गया और वे कुछ नहीं कर पाए। नैना साहनी का कांड भी इसी कांग्रेस के शासन में हुआ है। लेकिन मंडी की बेटी का जिस तरह से अपमान करने की कोशिश की गई है उसे किसी भी लिहाज से बर्दाशत नहीं किया जाएगा। मंडी की बेटी के अपमान का बदला न सिर्फ मंडी बल्कि पूरे प्रदेश और देश की जनता लेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस नेत्री यह कह रही हैं कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट का ऐक्सेस बहुत से लोगों के पास है। यदि ऐसा है तो जिसने यह पोस्ट डाली उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में महिला आयोग के माध्यम से चुनाव आयोग को शिकायत भेजी गई है और चुनाव आयोग से जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
 वहीं जयराम ठाकुर ने भाजपा से बागी हो रहे नेताओं पर बोलते हुए कहा कि चुनावों के दौरान कुछ लोगों का नाराज होना स्वभाविक है। ऐसे लोगों के साथ वार्ता की जा रही है और जल्द ही सभी को मना लिया जाएगा।
इस मौके पर उनके साथ मंडी संसदीय क्षेत्र के  प्रभारी एवम पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पिता अमरदीप सिंह रनौत, भाजपा के सभी विधायक अनिल  शर्मा, राकेश जंबाल, विनोद कुमार, सुरेंद्र शौरी, इंद्र सिंह गांधी, प्रकाश राणा, दलीप कुमार, दीप  राज, पूर्ण चंद, जिलाध्यक्ष मंडी निहाल चंद शर्मा, जिलाध्यक्ष सुंदरनगर पूर्व विधायक हीरालाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्भाग्यपूर्ण घटना के किसी भी दोषी को बख़्शा नहीं जाएगा : औद्योगिक क्षेत्र में टास्क फोर्स एक माह में सुनिश्चित बनाएगी उद्योगों का निरीक्षण – हर्षवर्द्धन चौहान

नालागढ़ :  उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी की बद्दी के झाड़माजरी स्थित कम्पनी जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी की यह पहल ग्रामीण समुदायों के लिए बहुत महत्वपूर्ण : डॉ. जनक राज

पांगी के धनाला व परमार बूथ पर ग्रामीणों ने सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम एएम नाथ। चम्बा : पांगी के बर्फीले क्षेत्रों में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों के मुद्दों का समाधान चर्चा एवं संवाद के माध्यम से संभव : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान

राजपुरा । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटियाला में किसानों के एक समूह से बृहस्पतिवार को बातचीत की और उन्हें अलग- अलग प्रकार की फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी व लाहुल घाटी में फिर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, किलाड़ में तीन इंच ताजा हिमपात 

लाहुल घाटी के उदयपुर और पट्टन घाटी में भारी बर्फबारी एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प​श्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते होते ही प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है।जिनमें...
Translate »
error: Content is protected !!