कंगना रणौत पर राष्ट्रद्रोह केस….कोर्ट में इसलिए नहीं हो सकी बहस, 11 सितंबर को होगी सुनवाई

by

एएम नाथ । शिमला / आगरा :  अभिनेत्री एवं हिमाचल प्रदेश मंडी से सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह वाद में अब 11 सितंबर को सुनवाई होगी। शनिवार को रिवीजन में विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। मगर, मूल पत्रावली न आने की वजह से बहस नहीं हो सकी।
वादी पक्ष ने संविधान की मूल प्रति दाखिल की। अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को कंगना रणौत के खिलाफ अदालत में राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाकर वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि सांसद ने 26 अगस्त 2024 को दिए बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिससे उनकी और लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अधीनस्थ न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया था। वादी ने आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में रिवीजन प्रस्तुत किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व मनाया

गढ़शंकर: ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जी के पवित्र तीर्थस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया, जिसमें गुरु घर के मुख्य...
article-image
पंजाब

ओवरआल 6 बैंड, 2023 के बाद 12वीं पासआउट : ऑस्ट्रेलियाई स्टडी वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते – कंवर अरोड़ा

नवांशहर । कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी, कंवर अरोड़ा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को लेवल 3 से लेवल 2 में अपग्रेड कर दिया है, इसलिए वीज़ा बहुत तेज़ी से और कम समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने गरीब, एससी-एसटी, ओबीसी, महिला, हर किसी को धोखा दिया : धर्म के आधार पर आपका आरक्षण छीनकर जिहाद वालों को देना चाहते है, कांग्रेस का शाही परिवार टुकड़े गिरोह को पाल पोस रहा – राजीव भारद्वाज

कांगड़ा :  देश को विभाजित करने वाली सोच कांग्रेस पार्टी को ही विभाजित करने लगी है। भाजपा कांगड़ा चंबा से लोकसभा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने कहा कांग्रेस के पास देश के लिए कोई मिशन...
हिमाचल प्रदेश

जिला के समस्त विकास खंडों में किया जाएगा नोडल क्लबों का गठन – चंद्र मोहन शर्मा

ऊना, 11 जुलाई – ज़िला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय ऊना द्वारा नोडल क्लब योजना वर्ष 2023-25 के लिए जिला के पांच विकास खण्ड़ो हेतू नोड़ल क्लबों का गठन किया जाएगा। इस संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!