कंगना रनौत उतरीं विरोध में : जिसका नितिन गडकरी ने 272 करोड़ का वो प्रोजेक्ट का किया था शिलान्यास

by

मंडी :  हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत अब केंद्र सरकार के एक प्रोजेक्ट के विरोध में उतर गई हैं. 6 महीने पहले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नितिन गडकरी ने खराहल घाटी में बिजली महादेव रोपवे का ऐलान किया था.  लेकिन 272 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का अब कंगना रनौत ने विरोध शुरू कर दिया है.

ग्रामीण कर रहे इस प्रोजेक्ट का विरोध :  दरअसल, बिजली महादेव मंदिर के लिए रोपवे को लेकर खराहल और कशावरी घाटी के लोग लंबे समय से विरोध कर रहे हैं. ग्रामीणों ने कई बार सड़कों पर उतरकर बिजली महादेव रोपवे के विरोध में प्रदर्शन किया है. उनका कहना है कि रोपवे बनने से देवता खुश नहीं है. रोपवे बनने से उनके रोजगार बुरी तरह से प्रभावित होंगे. इसके साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचेगा, क्योंकि रोपवे निर्माण में कई पेड़ों को काटा जाएगा.

क्या बोलीं कंगना रनौत :  कंगना रनौत ने कहा कि मैंने इस प्रोजेक्ट को लेकर नितिन गडकरी से मुलाकात की थी. उन्हें इस मामले की जानकारी दी है. अगर हमारे देवता नहीं चाहते हैं तो यहां ये प्रोजेक्ट बंद होना चाहिए. मैं फिर नितिन गडकरी से मिलूंगी. हमारे लिए हमारे देवता का आदेश आधुनिकीकरण से ज्यादा जरूरी है.

नितिन गडकरी ने किया था शिलान्यास :  हिमाचल में कुल्लू के मोहल नेचर पार्क में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिजली महादेव रोपवे का वर्चुअली शिलान्यास किया था. यह रोपवे डेढ़ साल में बनाकर तैयार किया जाना है. कहा जा रहा है कि इस रोपवे के बनने से 36000 सैलानी एक दिन में बिजली महादेव पहुंचेंगे और यहां के पर्यटन को भी इससे काफी फायदा पहुंचेगा.

इस रोपवे की अहमियत बताते हुए दावा किया गया था कि इससे श्रद्धालुओं को काफी मदद मिलेगी. अभी सड़क मार्ग से बिजली महादेव पहुंचने के लिए सैलानियों को 2 से 3 घंटे का सफर तय करना पड़ता है. लेकिन रोपवे के माध्यम से सैलानी सिर्फ सात मिनट में बिजली महादेव पहुंच सकेंगे.

घंटेभर में पहुंचेंगे 1200 लोग :  रोपवे निर्माण कार्य करने वाली नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के मैनेजर अनिल सेन ने बताया था कि बिजली महादेव का यह रोपवे मोनो केबल रोपवे होगा और 55 बॉक्स इसमें लगाए जायेंगे. इसकी क्षमता एक घंटे में 1200 लोगों को ले जाने की होगी और बाद में इस क्षमता को 1800 तक किया जाएगा.

क्या है बिजली महादेव की कहानी :  आपको बता दें कि कुल्लू घाटी के सुंदर गांव काशवरी में स्थित है बिजली महादेव मंदिर. यह मंदिर 2460 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक है यह और इसके नाम के पीछे की वजह बहुत ही अनोखी है. बताते हैं कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर हर 12 साल में बिजली गिरती है और इसके बाद शिवलिंग के टुकड़े हो जाते हैं. इसके बाद पुजारी इन टुकड़ों को इकट्ठा करके उन्हें दाल के आटे, अनाज और मक्खन आदि से बने पेस्ट से जोड़ देते हैं. इस मंदिर की महिमा बहुत ज्यादा है इसलिए देश-दुनिया से लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र को SIR का नोटिस, मचा बवाल : चुनाव आयोग ने बता दी वजह

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची की SIR की प्रक्रिया के तहत सुनवाई हो रही है. सुनवाई को लेकर कई विवाद पैदा हुए हैं. क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी से लेकर सांसद देव को सुनवाई के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में की गई शिक्षा विभाग से संबंधित विस्तृत समीक्षा : शिक्षा में निरंतर गुणात्मक सुधार प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकता : रोहित ठाकुर

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा : शिक्षा में निरंतर गुणात्मक सुधार की दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है तथा निकट भविष्य में इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीबीपी के सहयोग से प्रदेश में सीमा पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उत्तरी सीमांत मुख्यालय देहरादून के सीमांत कमांडर संजय गुंज्याल ने भेंट की। बैठक के दौरान प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भव अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा : अभियान के दौरान आयुष्मान आपके द्वारा, स्वास्थ्य मेला, आयुष्मान सभाएं आयोजित होगी

ऊना, 14 सितम्बर – आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ पूरे देश में 13 सितम्बर से हुआ। यह अभियान से 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य...
Translate »
error: Content is protected !!