कंगना रनौत को अपना पर्स और फोन स्कैनर (कन्वेयर बेल्ट पर) के नीचे कहा था रखने को : शेर सिंह महिवाल

by

चंढ़ीगढ़ :  अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर के रिश्तेदार शेर सिंह महिवाल ने कहा है कि, ‘सुरक्षा के लिए, उन्होंने उनसे (कंगना रनौत) अपना पर्स और फोन (कन्वेयर बेल्ट पर) स्कैनर के नीचे रखने को कहा था। इस पर उनके बीच बहस हुई और इसी वजह से यह सब हुआ। कंगना रनौत ने किसानों, हमारी माताओं और बहनों के बारे में बुरी बातें कही थीं। इसलिए यह स्वाभाविक है कि ऐसी बातें होंगी… उचित जांच होनी चाहिए। मैंने उनसे बात नहीं की है।’

बता दें कि हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी के बाद हंगामा मचा हुआ है। दरअसल, 6 जून को कंगना दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। तभी सिक्योरिटी चेक के बाद CISF की एक महिला जवान कुलविंदर कौर ने उनको थप्पड़ मार दिया। हालांकि CISF की आरोपी महिला कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि CISF की जवान ने थप्पड़ क्यों मारा, तो इसका जवाब है कंगना का 4 साल पुराना एक ट्वीट।

कंगना का 4 साल पुराना एक ट्वीट  :   कंगना रनौत ने इस ट्वीट में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन के दौरान पंजाब की 80 साल की एक बुजुर्ग महिला किसान की गलत पहचान करते और उन्हें बिलकिस बानो कहा था। कंगना ने जो ट्वीट किया था उसमें एक बुजुर्ग महिला दिखाई दे रही थीं, जो भले ही झुककर चल रही थीं, लेकिन उन्होंने किसान आंदोलन का झंडा बुलंद किए हुए था। उनका नाम मोहिंदर कौर था।  कंगना ने मोहिंदर कौर की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘हा हा, ये वही दादी हैं जिन्हें टाइम मैगज़ीन की 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल किया गया था…. और ये 100 रुपये में उपलब्ध हैं।’

हालांकि कंगना रनौत ने बाद में ये ट्वीट डिलीट कर दिया था। बता दें कि कंगना ने जिस बिलकिस बानो का जिक्र किया था, वह 82 साल की बुजुर्ग महिला हैं और उन्होंने दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में CAA प्रोटेस्ट के दौरान अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं। कंगना के इस बयान को लेकर CISF की महिला जवान भड़की हुई थी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना से बदसलूकी का वीडियो सामने आया था, इसमें CISF की यह जवान कहती दिख रही है कि ‘इसने बोला था किसान आंदोलन में 100-100 रुपये में महिलाएं बैठती थीं। वहां मेरी मां भी थी’।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जल विद्युत परियोजनाओं से संबंधित एफसीए और एफआरए मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जल विद्युत परियोजनाओं से संबंधित एफसीए और एफआरए मामलों के शीघ्र निस्तारण के...
article-image
पंजाब

भारतीय टीम द्वारा चौथी बार एशिया कप जीतने से देश का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुआ : प्रो. बडूंगर

पटियाला, 8 सितंबर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रोफ़ेसर कृपाल सिंह बडूंगर ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा चौथी बार एशियाई कप जीतने पर पूरी भारतीय टीम को बधाई दी और...
article-image
पंजाब

12 वर्षीय नाबालिग युवती लापता, केस दर्ज

 मोहाली :  31 दिसंबर की रात गांव कंडाला निवासी एक 12 साल की नाबालिग लड़की लापता हो गई। परिवार का आरोप है कि उसे कोई अज्ञात अगवा करके ले गया है। उसके पिता की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई जोगिन्दर नगर के अनुदेशक एनआईटी हमीरपुर में ले रहे हैं अल्प अवधि प्रशिक्षण : उन्नत शैक्षणिक प्रथाओं और शिक्षण उत्कृष्टता पर तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रायोजित है यह 5 दिवसीय प्रशिक्षण

जोगिन्दर नगर, 14 फरवरी: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिन्दर नगर के अनुदेशक ‘उन्नत शैक्षणिक प्रथाओं और शिक्षण उत्कृष्टता’ विषय पर 5 दिवसीय अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) में...
Translate »
error: Content is protected !!