कंजयाण में 20 को मुख्यमंत्री ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में सुनेंगे जनसमस्याएं

by
हमीरपुर 18 जनवरी :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 जनवरी को भोरंज विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे और कंजयाण में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम से पहले वह कुछ विकास कार्यों के शिलान्यास और उदघाटन भी करंेगे।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्यों के शिलान्यास और उदघाटन प्रस्तावित हैं, उनसे से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर लें।
उपायुक्त ने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इन कार्यक्रमों में जनसमस्याओं के निवारण के साथ-साथ लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत करवाया जा रहा है। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आयोजन स्थल पर अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरभजन सिंह की सुरक्षा में तैनात रहेंगे CRPF कमांडों : केंद्र सरकार ने AAP से BJP में आए सभी सांसदों को दी सिक्योरिटी

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को केंद्रीय सुरक्षा बलों की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है. पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लेने के कुछ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*हरोली को दी 81 करोड़ की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की उपमुख्यमंत्री ने सौगात : 75 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो’ का शिलान्यास किया*

पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन में निर्णायक काम कर रही है सरकार : मुकेश अग्निहोत्री* हरोली विस के लिए 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना स्वीकृत, 175 करोड़ की भभौर साहिब–पोलियां बीत योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 सितंबर को होगी हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!

सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में जुटेगा मंत्रिमंडल, खाली पदों को भरने के प्रस्तावों पर भी हो सकता है फैसला एएम नाथ। शिमला, 6 सितंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने आगामी मंत्रिमंडल बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

27 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो विदेशी युवकों समेत चार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एएम नाथ। बिलासपुर : 27 लाख रुपए की ठगी घर बैठे कमाई का झांसा देकर करने वाले दो विदेशी युवकों समेत चार युवकों को सरकंडा पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!