कंवर ग्रेवाल की सूफियाना नाइट के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय क्राफ्ट्स बाजार, 10 दिन चले क्राफ्ट्स बाजार में पहुंचे डेढ़ लाख लोग, दस्तकारों ने की 1 करोड़ रुपए के सामान की बिक्री

by

होशियारपुर :   जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती आउटडोर स्टेडियम में करवाया गया 10 दिवसीय क्राफ्ट्स बाजार प्रसिद्ध पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल की सूफियाना नाइट के साथ संपन्न हो गया। क्राफ्ट्स बाजार के अंतिम दिन गायक कंवर ग्रेवाल ने अपने गीतों से हजारों की संख्या में स्टेडियम में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कंवर ग्रेवाल को सुनने के लिए लोग आसपास के जिलों से ही नहीं बल्कि साथ लगते हिमाचल प्रदेश से भी बहुत से लोग अपने परिवारों सहित स्टेडियम में आए हुए थे। इस मौके पर उन्होंने जे सामने होवे यार ते नचना पैंदा ए, जिथे चलूंगा चलूंगी नाल तेरे वे टिकटा दो लै लई, मस्त बना देंगे बीबा न जाई मस्ता दे डेरे, मेरे रश्के कमर, दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है, तुंबा मैं तेरी तुंबी तथा रमजा याद दिया सहित कई गीत सुना कर लोगों को पंजाब की संस्कृति के साथ जोड़ते हुए उनका भरपूर मनोरंजन किया।
इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कंवर ग्रेवाल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के लोगों ने क्राफ्ट्स बाजार में अलग-अलग राज्यों के शिल्पकारों का बहुत हौंसला बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि दस दिन चले क्राफ्ट्स बाजार में करीब डेढ़ लाख लोग आए और इन दस दिनों में इस बाजार में अलग-अलग राज्यों से आए दस्तकारों ने करीब 1 करोड़ रुपए की कीमत का सामान बेचा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नार्थ जोन कल्चरल सैंटर, पटियाला के नेतृत्व में आए कलाकारों ने भी अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पेश किया। उन्होंने कहा कि कलाकारों ने अपनी संस्कृति से संबंधित जो कला पेश की है, उससे हमें देश की महान संस्कृति से अवगत होने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी इस तरह के मेले आयोजित करने का प्रयास करेगा।
डिप्टी कमिश्नर ने क्राफ्ट्स बाजार को सफलतापूर्वक करवाने के लिए इससे जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया व साथ ही साथ बाजार में आने वाले लोगों का व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री हिमांशु जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबार सिंह, ए.डी.सी जालंधर आशिका जैन, जिला लोक संपर्क अधिकारी श्री हाकम थापर, जिला विकास फैलो श्री आदित्य मदान के अलावा भारी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Proud Moment for Dasuya: Kanwarpal

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.11 : Dasuya has brought immense pride to the region as Kanwarpal Singh successfully cleared the UPSC Civil Services Examination 2026, securing an impressive All India Rank 605. With this remarkable achievement, he...
article-image
पंजाब

मंत्रिमंडल का विस्तार कल …तीन साल में 7वां मंत्रिमंडल विस्तार : संजीव अरोड़ा का मंत्री बनना तय

चंडीगढ़ :  पंजाब मंत्रिमंडल का कल गुरुवार को विस्तार होगा. यह आप सरकार के तीन साल के कार्यकाल में सातवां मंत्रिमंडल विस्तार होगा। लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट का उप-चुनाव जीतकर विधायक बने और राज्यसभा...
article-image
पंजाब

मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना : 12 दिसंबर को श्री सालासर धाम व श्री खाटू श्याम के लिए होशियारपुर से रवाना होगी श्रद्धालुओं की बस: ज्योति बाला मट्टू

होशियारपुर, 08 दिसंबर:   कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ संबंधी 12 दिसंबर को होशियारपुर से श्री सालासर व श्री खाटू श्याम के दर्शनों के लिए...
article-image
पंजाब

एस.डी पब्लिक स्कूल गढ़शंकर का आठवीं का परिणाम 100 फीसदी रहा 

गढ़शंकर, 5 अप्रैल : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किये आठवीं कक्षा के परिणाम में मूलराज देवी चंद कपूर एस.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का आठवीं का परिणाम 100 फीसदी रहा। जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!