बीबीएन, 3 अप्रैल (तारा) : बद्दी के कडूआना स्थित गुरुद्वारे में आयोजित सालाना गुरमति समागम के तीसरे दिन दीवान सजा और शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरूद्वारा के संस्थापक संत बाबा सुंदर सिंह की याद में यह आयोजन 5 अप्रैल तक चलेगा।
गुरूद्वारे में गुरपाल सिंह खठाना, संत बाबा प्यारा सिंह व भाई हरमिंद्र सिंह ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। उन्होंने गुरू के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर दीवान सजाया गया और अटूट लंगर लगाया गया। जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आर्शिवाद प्राप्त किया।
