कनाडा में लुधियाना शहर के युवराज गोयल की गोली मारकर हत्या : कनाडा पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

by

लुधियाना : कनाडा में लुधियाना शहर के युवराज गोयल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक को गोली क्यों मारी गई, इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक युवराज गोयल शहर के ऋषि नगर का रहने वाला था। जिसकी उम्र 28 साल है। शुक्रवार सुबह 8.45 बजे गोली चली। युवराज गोयल के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं था और न ही उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है।

वह कनाडा के सरी में रहता था। वह अपने परिवार में इकलौता बेटा था। युवराज अभी अविवाहित था। कल बीते शाम ही उसके परिवार को सूचना मिली थी कि युवराज जिस घर में किराए के मकान में रहता था। वहीं उसे कुछ हथियारबंद युवकों ने गोलियां मार दी। पता चला है कि कनाडा पुलिस ने 4 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनवीर बसरा, बसरा साहब, हरकीरत, कीलोन फ्रेंकोइस के रूप में हुई है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संगरूर में धरने पर पाबंधी : धरने को लेकर लगाई गई पाबंदी डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने वापस लेने की मांग

गढ़शंकर, 11 सितम्बर प्रदेश सरकार द्वारा पंजाब की विभिन्न मजदूर यूनियनों द्वारा संगरुर में लगाए जा रहे धरने पर पाबंदी लगाने का डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा सख्त शब्दों में निंदा की गई। फ्रंट...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस का सिपाही और ASI को रिश्वत लेते विजिलेंस में पकड़ा : जमानत दिलाने के नाम पर लिए थे 50 हजार

कपूरथला :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने थाना सुल्तानपुर लोधी में तैनात एएसआई राजविंदर सिंह और कांस्टेबल बलतेज सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माहिलपुर कमेटी कर्मचारियों के फर्जी बिल घोटाले की विजिलेंस जांच कराए पंजाब सरकार : निमिषा मेहता

माहिलपुर : माहिलपुर कमेटी में चल रहे फर्जी बिल घोटाले के बारे में बोलते हुए भाजपा हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने कहा कि पंजाब सरकार को माहिलपुर के लोगों के विकास का पैसा हड़पने...
article-image
पंजाब

35 यूनिट रक्तदान : निर्मल सिंह चक फुल्लू की याद में 19वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

गढ़शंकर, 17 जुलाई: विख्यात फुटबॉल खिलाड़ी निर्मल सिंह की याद में डॉ. शुदेश बिज के विशेष प्रयासों से क्षेत्र के गांव चक गुरु में डॉ. अजय बग्गा और मनमीत सिंह व समस्त स्टाफ व...
Translate »
error: Content is protected !!