IRCC ने 9 सितंबर से लागू की अस्थायी नीति; जरूरी स्किल, ट्रेनिंग और लाइसेंसिंग हासिल करने का मिलेगा मौका
टोरंटो। सतलुज ब्यास टाइम्स। कनाडा में वर्क परमिट पर काम कर रहे विदेशी नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) ने 9 सितंबर 2026 को एक अस्थायी नीति की घोषणा की है। इसके तहत पात्र विदेशी नागरिक अब 6 महीने तक बिना स्टडी परमिट के पढ़ाई या ट्रेनिंग कर सकेंगे।
इस नीति का उद्देश्य कनाडा में पहले से मौजूद टेंपरेरी वर्कर्स को अपने रोजगार से जुड़ी जरूरी स्किल, ट्रेनिंग और लाइसेंसिंग हासिल करने का अवसर देना है। इससे वे ऐसे क्षेत्रों में बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे, जहां कुशल श्रमिकों की जरूरत है।
भारतीय और पंजाबी युवाओं को फायदा होने की उम्मीद
कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय वर्क परमिट पर काम कर रहे हैं। इनमें पंजाब से गए युवाओं की संख्या भी काफी है। नई नीति से ऐसे वर्क परमिट धारकों को अपनी नौकरी के साथ अतिरिक्त प्रशिक्षण और कौशल हासिल करने में सुविधा मिल सकती है।
खासकर उन लोगों के लिए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिन्हें अपने मौजूदा काम में आ
