कनाडा में सड़क हादसे में तीन पंजाबी छात्रों की मौत : छात्र कुछ समय के लिए पढ़ाई के लिए गए थे कनाडा

by

कनाडा में सड़क हादसे में तीन पंजाबी छात्रों की मौत का मामला सामने आया है। हादसा चलती कार का टायर फटने से हुआ। मृतकों में समाना निवासी रसमदीप कौर, अमलोह के नजदीक बुरकदा गांव निवासी नवजोत सोमल और हरमन शामिल हैं।  वे सगे भाई-बहन हैं। मृतकों के परिजनों का कहना है कि पंजाब सरकार को मृतकों के शव पंजाब लाने की पहल करनी चाहिए। ये छात्र कुछ समय के लिए पढ़ाई के लिए वहां गए थे।

 हादसा ऐसे हुआ :  यह हादसा कनाडा के मिल कोव शहर के पास हुआ। ये तीनों न्यू ब्रंसविक प्रांत के मॉन्कटन शहर से वहां जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार का टायर फट गया। जिसके बाद कार पलट गई। हालांकि, तीनों कार से बाहर निकलकर गिर गए।जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वहां की पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इससे पहले गुरदासपुर की लड़की की गई थी जान  : कनाडा में भी सड़क हादसों में पंजाब के छात्रों की मौत के मामले बढ़े हैं। 22 जुलाई को गुरदासपुर के बटाला की रहने वाली 21 वर्षीय लखविंदर कौर की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा बम्पटन के पास हुआ। वह दस महीने पहले ही स्टडी वीजा पर वहां गई थी। उसके साथ दो अन्य लड़कियों की भी मौत हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

“स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” के अंतर्गत स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में डीसी आशिका जैन विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ हुई रुबरु : मेहतन को टालना, सफलता को खोने के बराबर- डीसी

विद्यार्थियों ने अपने भविष्य को लेकर डिप्टी कमिश्नर के साथ की बेबाक बातचीत गढ़शंकर, होशियारपुर। पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए “स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” के तहत आज डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा जेल से पंजाब के वोटरों को धमका रहा गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया !

गुरदासपुर  :  जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया मतदाताओं को धमका रहा है। आरोप है कि वह डेरा बाबा नानक के चुनावी मैदान में खड़े आप प्रत्याशी को वोट देने के लिए कहता है।...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 72 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर अलग अलग किए मामला दर्ज : एक युवक के खिलाफ पहले भी आठ मामले दर्ज

गढ़शंकर :  गढ़शंकर पुलिस ने गांव बारापुर के दो युवकों को अलग अलग जगह से 72 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एक युवक के खिलाफ पहले भी 6 एनडीपीएस...
Translate »
error: Content is protected !!