कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलियाह में : MLA इंद्र दत्त लखनपाल ने बलियाह में किया

by

बड़सर 25 फरवरी :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलियाह में कबड्ड़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताएं जहां ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए अवसर प्रदान करती हैं, वहीं युवाओं को कई बुराइयों से दूर रखती हैं।
विधायक ने बताया कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इससे प्रदेश में खेलों के लिए एक बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा।
इस अवसर पर विधायक ने आयोजन समिति को 5000 रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले आयोजन समिति के पदाधिकारियों निखिल शर्मा, आदित्य शर्मा, रोहित शर्मा और अन्य लोगों ने विधायक का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
प्रतियोगिता का पहला मैच रुद्र क्लब ऊना और बाबा बालक नाथ क्लब की टीम के बीच खेला गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में आयोजित पोषण पखवाड़े में शामिल हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल

राज्य सरकार कुपोषण के उन्मूलन को लेकर प्रतिबद्ध – कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल रोहित जसवाल।  चिंतपूर्णी, 16 अप्रैल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल आज चिंतपूर्णी विधानसभा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर संवैधानिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ा रही सरकार : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव के मामले में राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के विपरीत ही चलती रही सरकार हिमाचल की कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों से मिले जयराम ठाकुर, ली सेल्फी एएम नाथ। धर्मशाला :  विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ज़िला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित

15 जुलाई तक मक्की और धान की फसल के लिए बीमा कवर रहेगा उपलब्ध उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जागरूकता शिविरों के आयोजन के दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल क्रश तो कई होंगे मगर नेशनल ट्रस्ट सिर्फ और सिर्फ मोदी : अनुराग ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर  : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समय-समय पर विपक्षियों के आरोपों का पलटवार करते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने सीएम सुक्खू पर नोट के बलबूते सत्ता हथियाने की साजिशों के आरोपों पर...
Translate »
error: Content is protected !!