करसोग के विकास खंड चुराग में अंतिम चरण में 84.26 प्रतिशत हुआ मतदान

by
एएम नाथ। करसोग, 30 मई : पंचायती राज चुनाव-2026 के अंतिम चरण में करसोग के विकास खंड चुराग में पंचायती राज संस्थाओं के लिए 84.26 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि विकास खंड चुराग में तीसरे व अंतिम चरण में 9 ग्राम पंचायतों बगशाड़, बही सरही बलिंडी, कांडी सपनोट, कनेरी महोग, मैहरन, मशोग, शैन्दल, थली में वोट डाले गए।
उन्होंने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में कुल 10140 मतदाताओं में से कुल 8544 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 4268 रही जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 4276 दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माणाधीन जसकोट हेलीपोर्ट और बस अड्डा हमीरपुर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण : हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य इस वर्ष मई माह तक पूरा करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के जसकोट में 18 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राणी उद्यान से पर्यटन निखरेगा , स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे: बाली

नगरोटा तथा कांगड़ा में जनसमस्याएं सुनीं नगरोटा , 09 जनवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि कांगड़ा जिले के वनखंडी 619 करोड़ की अनुमानित लागत से निर्मित होने प्राणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट के फैसले ने सुक्खू सरकार की तानाशाही व भ्रष्टाचार किया बेनकाब : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान सुक्खू सरकार की मंशा, कार्यप्रणाली और तानाशाही नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अपने भ्रष्टाचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड : डीएवी स्कूल के छात्रों ने हासिल किए 12 गोल्ड, 14 सिल्वर व 15 ब्रॉन्ज मेडल

ऊना। हिंदी विकास संस्थान नई दिल्ली द्वारा कराई अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में ऊना के डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल के छात्रों के शानदार प्रदर्शन किया। जिसका हिंदी विकास परिषद ने रिजल्ट घोषित कर दिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!