कर्नल बाठ मामल आरोपी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों के निलंबन को लिया वापस : मोहाली में तैनात न करें, कर्नल ने क्यों की अपील

by

पटियाला :  कर्नल कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे पर हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। पंजाब पुलिस ने अब आरोपी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों के निलंबन को वापस ले लिया है। इस पर कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव को पत्र लिखकर बहाली वापस लेने की मांग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बहाली के अलावा उनकी तैनाती पर भी चिंता जताई और मुकदमा खत्म होने तक निलंबित रखने का अनुरोध किया।

कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ पटियाला की न्यू ऑफिसर्स कॉलोनी के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में वह नई दिल्ली में स्थित कैबिनेट सचिवालय में तैनात हैं। अपने पत्र में कर्नल बाठ ने रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह की अगुवाई में इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों की तैनाती पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि घटना के वक्त नानक सिंह पटियाला के एसएसपी थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बचाने की कोशिश की और मुकदमा लिखने में देरी की।

कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ ने मुकदमा खत्म होने तक इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों को निलंबित रखने की मांग की, ताकि वह मुकदमे को प्रभावित न कर सकें। डीआईजी नानक सिंह के अधीन इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों की तैनाती पर भी आपत्ति जताई। उनका तर्क है कि इससे इंस्पेक्टर को बल मिलेगा। उन्होंने किसी भी आरोपी की पटियाला और मोहाली जिले में तैनाती न करने का भी अनुरोध किया है। अपने पत्र में उन्होंने परिवार की सुरक्षा चिंताओं का भी जिक्र किया।

पिछले साल 13-14 मार्च की रात पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के नजदीक पार्किंग विवाद में कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे पर हमला किया गया था। सादे कपड़े में पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने मारपीट को अंजाम दिया था। हमले में कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के एक हाथ में फ्रैक्टर हो गया था। बेटे को भी चोट आई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सेना ने मामले में हस्तक्षेप किया था। मगर पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज करने में देरी की। बाद में हाई कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया था। पंजाब पुलिस ने इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों, हैरी बोपराई, रॉनी सिंह और शमिंदर सिंह समेत 12 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया। दिसंबर में सीबीआई ने इन चारों इंस्पेक्टरों के

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गोली लगने से नही बल्कि इस वजह से सरपंच के पति की गई जान : फिल्लौर के गोराया में फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा दावा

फिल्लौर :  फिल्लौर के गोराया में जश्न के दौरान गोली चलाए जाने के एक वीडियो में कथित तौर पर गिरते हुए दिखाई दे रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत वास्तव में दिल का दौरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा बड़ा स्कैंडल : 5600 आपत्तिजनक वीडियो ..80,000 तस्वीरें और चैट रिकॉर्ड बरामद …100 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़

थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा एक ऐसा स्कैंडल सामने आया है, जिसने हर किसी को परेशान कर दिया है। इस मामले में एक महिला की भूमिका सामने आई है। महिला को गिरफ्तार कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी बॉर्डर पर स्ट्रेचर से मंच पर लाए गए डल्लेवाल : राकेश टिकैत ने टोहाना में भरी हुंकार – महापंचायत में उमड़ी किसानों की भीड़

खनौरी बॉर्डर / टोहाना :   किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 40 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट और पंजाब सरकार उन्हें लगातार...
article-image
पंजाब

सीधी भर्ती द्वारा आए अध्यापकों की तरक्की रोकना निंदनीय : डीटीएफ

अध्यापकों के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे गढ़शंकर : 15 सितम्बर डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा मानसा के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सीधी भर्ती द्वारा आए हैड टीचर, सीएचटी, बीपीईओ की तरक्की रोकने संबंधी...
Translate »
error: Content is protected !!