कर्नल से मारपीट मामले की जांच सीबीआई ने संभाली : 2 FIR दर्ज

by

नई दिल्ली, 25 जुलाई :  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब पुलिस कर्मियों द्वारा एक कर्नल पर कथित हमले की जांच संभाल ली है और दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कथित घटना 13 और 14 मार्च की मध्यरात्रि को पंजाब के पटियाला में सड़क किनारे एक ढाबे पर हुई।

सीबीआई ने इस महीने की शुरुआत में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस थाना, पटियाला द्वारा दर्ज दोनों प्राथमिकी को अलग-अलग मामलों के रूप में पुनः दर्ज किया है।अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने अपनी विशेष अपराध इकाई को जांच का जिम्मा सौंपा है। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे पटियाला में सड़क किनारे एक ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी सात-आठ लोगों के एक समूह ने कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कथित तौर पर उनकी पिटाई कर दी।

पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, पिता-पुत्र दिल्ली से पटियाला जा रहे थे, जहां कर्नल तैनात हैं और जब यह कथित घटना हुई, तब वे खाना खाने के लिए ‘हरबंस ढाबा’ पर रुके थे। पीड़ितों ने प्राथमिकी में दावा किया कि हमलावरों – पंजाब पुलिस के निरीक्षक रैंक के चार अधिकारियों और उनके हथियारबंद अधीनस्थों – ने बिना किसी उकसावे के कर्नल और उनके बेटे पर हमला किया, उनका आईडी कार्ड और मोबाइल फोन छीन लिया तथा उन्हें सार्वजनिक रूप से ”फर्जी मुठभेड़” की धमकी दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।

सीबीआई द्वारा दर्ज की गई दूसरी प्राथमिकी में, रेस्तरां के मालिक ने आरोप लगाया है कि एक कार में सवार लोगों ने अपनी गाड़ी सड़क के बीच में खड़ी कर दी थी जहां वे शराब पी रहे थे, तभी उनके और कुछ राहगीरों तथा एक अज्ञात कार में सवार लोगों के बीच ”मामूली हाथापाई” हुई।

कर्नल बाठ की याचिका पर, उच्च न्यायालय ने तीन अप्रैल को हमले के मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस को सौंपी थी और उसे चार महीने के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश दिया था। कर्नल की नयी याचिका पर सुनवाई करते हुए, न्यायमूर्ति राजेश भारद्वाज ने जांच सीबीआई को सौंप दी थी और चंडीगढ़ पुलिस को मामले का पूरा रिकॉर्ड एजेंसी को सौंपने का निर्देश दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाढ़ का कहर जारी : सीएम भगवंत मान समेत सारे मंत्री- विधायक देंगे एक महीने की तनख़्वाह राहत फंड में

चंडीगढ़ : पंजाब में लगातार बारिश से हालात बेहाल हैं। सतलुज, ब्यास और रावी का पानी गांव-गांव में फैल गया है। पठानकोट से अमृतसर तक तबाही का मंजर है। खेत डूब गए, घर उजड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनवरी 2026 सत्र के लिए यूके स्टडी वीज़ा प्रवेश जारी – यूके स्टडी वीज़ा पर जाना चाहते है तो जनवरी 2026 के लिए करे अप्लाई : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़/ नवांशहर: : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूके स्टडी वीजे लगातार आ रहे हैं। जो लोग यूके स्टडी वीज़ा पर जाना चाहते हैं, वह जनवरी 2026 के लिए...
article-image
पंजाब

ड्रोन कैमरा चलाने व उड़ाने पर जिला मजिस्ट्रेट ने लगाई पाबंदी

होशियारपुर, 20 दिसंबर : जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 20 दिसंबर से 21 दिसंबर तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब

जबरन वसूली मामले में केंद्रीय मंत्री बिट्टू के करीबी गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के एक करीबी सहयोगी को पंजाब में जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवा...
Translate »
error: Content is protected !!