कर्नल सोफिया क़ुरैशी…सरकार ने संदेश दिया है- पाकिस्तान वालों तुमसे ज्यादा मुसलमान हमारे मुल्क में

by
भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की.
इसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी भी मौजूद रहीं, जिन्होंने ऑपरेशन की जानकारी साझा की. प्रेस ब्रीफिंग के बाद सोफिया कुरैशी ट्रेंड कर रहीं हैं. सोशल मीडिया यूजर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे.
सोशल मीडिया यूजर कर रहे हैं सोफिया कुरैशी की तारीफ
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि भारतीय सेना का कोई धर्म नहीं…एक अन्य यूजर ने लिखा- सेना की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में शामिल लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया क़ुरैशी गुजरात की रहने वाली हैं. वो एक आर्मी ट्रेनिंग contingent को लीड करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं. गर्व है इस भारतीय मुस्लिम महिला सैन्य अधिकारी पर…एक यूजर ने लिखा- नाम नोट कीजिए – कर्नल सोफिया क़ुरैशी…सरकार ने संदेश दिया है- पाकिस्तान वालों तुमसे ज्यादा मुसलमान हमारे मुल्क में हैं और उनकी वतनपरस्ती पर हमें नाज है।
सोफिया कुरैशी कौन हैं?
सोफिया कुरैशी मूल रूप से गुजरात के वडोदरा की रहने वाली हैं, जहां उनका जन्म 1981 में हुआ. उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके दादा सेना में थे और पिता ने धार्मिक शिक्षक के रूप में सेना में सेवा दी. सोफिया की शादी मैकेनाइज़्ड इन्फेंट्री के सेना अधिकारी मेजर ताजुद्दीन कुरैशी से हुई है और उनका एक बेटा है, जिसका नाम समीर कुरैशी है।
पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला
भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर भी शामिल था. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई. यह ऑपरेशन भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे सैन्य तनाव का एक और महत्वपूर्ण अध्याय बन गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश हित में लिए निर्णयों से आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य की ओर अग्रसर हिमाचल: उप मुख्यमंत्री

रोहित राणा। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नवनिर्मित ढली बस अड्डे का लोकार्पण के अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने बस अड्डे के निर्माण...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी को झटका..हिमाचल प्रदेश में, आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी व दो अन्य नेता भाजपा में शामिल

ऊना : हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेताओं ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कर पार्टी के झटका दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आधार कार्ड अपडेट सेंटरों में अतिरिक्त वसूली पर निगरानी रखें सभी एसडीएम : DC मुकेश रेपसवाल

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चौधरी युद्धवीर सिंह की माता श्रीमती प्रेमवती के निधन पर आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब ने शोक संवेदना की प्रकट

गढ़शंकर : अखिल भारतीय जाट महासभा व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह की माता श्रीमती प्रेमवती का दिनांक एक मई को देहांत होने पर आल इंडिया जाट महासभा के सीनियर...
Translate »
error: Content is protected !!