कांगड़ा के युवक की हत्या,भरमौर के लूणा में : 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 4 ग्रिफ्तार

by

चम्बा (भरमौर), 5 दिसंबर :
चम्बा जिले के भरमौर क्षेत्र लूणा में एक युवक की हत्या हो गई है। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार अभिमन्यु (25) पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांव लोधुआ गंगवाल तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा लूणा में एक ढाबे में काम करता था। 16 नवम्बर को अभिमन्यु भनोट रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। ढाबा संचालक ने अभिमन्यु के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी थी। बीते सोमवार को लापता का शव रावी नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचित किया।
मंगलवार दोपहर बाद मृतक का भाई भीष्म रिश्तेदारों व ग्रामीणों के साथ मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। पुलिस को दिए बयान में भीष्म ने ढाबा संचालक समेत 14 अन्य लोगों पर उसके भाई की हत्या का आरोप लगाया है। भीष्म का कहना है कि 16 नवम्बर को अभिमन्यु ने फोन करके बताया था कि 14 लोगों ने कैफे में हमला कर दिया है। अभिमन्यु वहां से जान बचाकर मुख्य मार्ग पर आ गया था। इसके बाद अचानक उसके दोनों मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गए। अभिमन्यु ने खुद की जान को खतरा बताया था। भीष्म का कहना है कि कैफे संचालक परविंद्र ने फोन करके अभिमन्यु के लापता होने की सूचना दी। इस दौरान परविंद्र ने कैफे के बाहर स्थानीय लोगों के आपस में झगड़ने की बात भी कही। भीष्म ने शक जाहिर किया है कि कैफे संचालक व 14 लोगों ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है।
एसपी अभिषेक यादव व एएसपी विनोद धीमान मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचे। यहां पर उन्होंने मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों से बातचीत की। उन्होंने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस ने मामले से जुड़ी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मैडीकल कालेज चम्बा में फोरैंसिक एक्सपर्ट की टीम की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं भरमौर पुलिस थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक की अध्यक्षता में रोजना हॉल में शहर के पुलिस थाना प्रभारियों एवं उप-पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक आयोजित

शिमला, 22 दिसम्बर : शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने आज यहां रोजना हॉल में शहर के पुलिस थाना प्रभारी एवं उप-पुलिस अधीक्षक की बैठक ली। उन्होंने सुचारू यातायात व्यवस्था एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मासूम दो बहनों की कार में तड़प-तड़पकर मौत : मरम्मत के लिए खड़ी कार में लॉक हुईं थी दोनों बहनें

अलवर : राजस्थान के अलवर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है. यहां कार में दम घुटने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है. यह मामला अलवर के वैशाली नगर...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बीए द्वितीय समैस्टर का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर:पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए बीए द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। कॉलेज की छात्रा दीया ने 350 अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री 1 फरवरी को करेंगे 38वें मेजर छज्जू राम मेमॉरियल फुटबाल टूर्नामेंट में शिरकत

रोहित जसवाल।  ऊना, 31 जनवरी :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 1 फरवरी(रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री दोहपर 2.30 के उपरांत नगनोली में 38वें...
Translate »
error: Content is protected !!