कांगड़ा, चंबा तथा उना जिलों में संचालित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा : मंडलायुक्त ए शायनामोल ने कांगड़ा, चंबा तथा उना जिला के उपायुक्तों को पांच दिन के भीतर अपडेट डाटा उपलब्ध करवाने के भी दिए निर्देश

by
धर्मशाला, 28 दिसंबर। कांगड़ा मंडल के तहत कांगड़ा, चंबा, उना जिला में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर मंडलायुक्त ए शायनामोल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा, स्टार्टअप, जनधन योजना, छात्रवृत्तियों, मनरेगा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा विभिन्न शिक्षा संस्थानों में निर्मित हास्ॅटल को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडलायुक्त ए शायनमोल ने कहा कि योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा विभिन्न योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण किया जाए ताकि पात्र लोगों को लाभ मिल सके।
अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं की भी विशेष तौर पर समीक्षा की गई तथा इन योजनाओं के तहत अर्जित उपलब्धियों तथा प्राइमरी तथा मिडल स्कूलों में ड्राप आउट का अपडेट डाटा भी मांगा गया है ताकि इस बाबत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्यों को सूचित किया जा सके। मंडलायुक्त ने कांगड़ा, चंबा तथा उना जिला के उपायुक्तों को पांच दिन के भीतर अपडेट डाटा उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बैठक में उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल, उपायुक्त उना राघव शर्मा, एडीएम चंबा अमित मैहरा सहित तीन जिलों के शिक्षा उपनिदेशक, लीड बैंक के वरिष्ठ अधिकारी तथा एडीसी सौरभ जस्सल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय लोक दल के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक से मुलाकात कर स्ट्रीट वेंडरों की समस्याएं उठाईं

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 9 जून । राष्ट्रीय लोक दल, चंडीगढ़ प्रदेश इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक महामहिम गुलाब चंद कटारिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

IGP धर्मशाला सुमेधा द्विवेदी को IG पुलिस मुख्यालय : अभिषेक दुल्लर को DIG धर्मशाला

शिमला : सरकार ने तीन इंडियन पुलिस सर्विस( IPS) और पांच हिमाचल प्रदेश पुलिस सर्विस( HPPS ) अधिकारियों के तबादला व तैनाती के आदेश जारी किए। सरकार ने 2005 बैच की IPS एवं IGP...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

UGC NET की अनिवार्यता खत्म तो अब कैसे बनेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर? ….ड्राफ्ट नियमों में सब है

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. यूनिवर्सिची ग्रांट कमीशन (UGC), असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जरूरी नहीं होगा । केंद्रीय शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तंबोला की 13 लाख में हुई नीलामी

मंडी, 20 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी में प्लाट आबंटन से पहले के मुकाबले अधिक राजस्व अर्जित करने के मेला समिति के प्रयास रंग ला रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में मेले में...
Translate »
error: Content is protected !!