कांगड़ा में खड्ड में नहाने उतरा 18 साल का युवक डूबकर मौत

by
एएम नाथ। धर्मशाला :   कांगड़ा में एक 18 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गहरे पानी से बाहर निकाला। तब तक युवक की मौत हो गई थी।
कांगड़ा बाईपास किनारे निर्माणाधीन फोरलेन के समीप गहरे पानी में अठारह वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक जैसे ही गहरे पानी में डूबने लगा तो उसके साथ अन्य युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मामले की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गहरे पानी से बाहर निकाला। तब तक युवक की मौत हो गई थी
मौके पर एसडीएम इशांत जसवाल, डीएसपी अंकित शर्मा के साथ पुलिस कर्मी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि तीन युवक ट्रेन से कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन पहुंचे। वे वज्रेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। रेलवे स्टेशन उतरने के बाद निर्माणाधीन फोरलेन के साथ युवक खड्ड में नहाने चले गए। इतने में रैहन निवासी अठारह वर्षीय सूरज गहरे पानी में समा गया। दमकल विभाग अधिकारी अशोक कुमार राणा ने बताया कि युवक को पानी से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। मौके पर कांगड़ा प्रशासन पहुंच चुका है। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नंगल गैस लीक मामले में जाने कब क्या हुया : 27 से अधिक बच्चों को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भेजा घर, एक बच्चे को पीजीआई रैफर किया था वह भी ठीक हो कर घर वापिस

कैबनिट मंत्री हरजोत बैंस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का लिया जायजा और प्रशासन को किस फैक्टरी की गैस और कौन सी गैस लीक हुई.. पूरे मामले की जांच के दिए निर्देश कैबनिट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्रा. लि. में भरे जाएंगे 45 पद :  मैसर्ज़ इम्यूनेटिक लाइफसाइंसेज़ प्राइवेट लिमिटेड गोंदपुर जयचंद में एक पद मेंटेनेंस ऑफिसर और दो टेकनिशियन के पद भरे जाएंगे

एएम नाथ। ऊना, 18 जुलाई। मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पुरुष वर्ग में 45 पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें इलैक्ट्रिकल के 15 पद, इलैक्ट्रॉनिक्स के 5 पद, मकैनिकल के 5 पद,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सख्ती से लागू हों सड़क सुरक्षा कानून – सड़कों को बनाएं अतिक्रमण मुक्त, अवैध रेहड़ी-फड़ी तुरंत हटाए जाए – DC जतिन लाल

ऊना, 26 अप्रैल। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिला में सड़क सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड और लापरवाही से ओवरटेक दुर्घटना का बड़ा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ ग्रेनेड कांड में हैप्पी पचिया का नाम सामने आया! पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

चंडीगढ़ के एक घर पर 11 सितंबर को हैंड ग्रेनेड  फेंका गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ. जानकारी सामने आई कि ये घर रिटायर्ड SP का है. जो कई आतंकवादी...
Translate »
error: Content is protected !!