कांग्रेस का 5 न्याय और 25 गारंटियों पर आधारित न्याय पत्र : सत्ता में आने पर अग्नि वीर स्कीम खत्म करने , गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना, जाति जनगणना, एमएसपी को कानूनी दर्जा देने की घोषणा

by

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज नई दिल्ली में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटियों पर आधारित अपने घोषणापत्र का नाम न्याय पत्र रखा है। कांग्रेस मुख्यालय में घोषणापत्र को पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पी चिदंबरम ने जारी किया। इस अवसर पर प्रियंका गांधी मौजूद रहीं।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में प्रमुखता से कहा कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो किसानों को हर फसल पर MSP को कानून रूप दिया जाएगा। डॉक्टर स्वामीनाथन की रिपोर्ट को हूबहू लागू किया जाएगा। किसानों की कर्ज माफी के लिए आयोग का गठन किया जाएगा।  इसके अलावा किसानों की फसलों को बीमा योजना के तहत लाया जाएगा। कुदरती आपदा में नुकसान पर मुआवजे का भुगतान बैंक से सीधे किसानों के खाते में होगा। किसानों की फसलों को उचित दाम मिले के लिए इसके लिए भी आयात और निर्यात निति बनाकर उस पर काम किया जाएगा।

कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में किसानों से एक और बड़ा वादा किया है कि कृषि क्षेत्र में उपयोग होने वाले सामान पर GST नहीं लिया जाएगा। सत्ता में आने पर सभी प्रकार का सामग्री को GST मुक्त कर दिया जाएगा।

घोषणा पत्र जारी करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा -हमारा घोषणा पत्र देश के इतिहास में न्याय के दस्तावेज के रूप में याद किया जाएगा। हमारे 5 न्याय में से 25 गारंटी निकलते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा किया है। साथ ही कहा कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा। कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने तीन चीजों वर्क, वेल्थ और वेलफेयर पर फोकस करेगी।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में ये किये बड़े वादे :  कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बड़े वादे करते हुए कहा कि केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरियां, गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना, जाति जनगणना, एमएसपी को कानूनी दर्जा, मनरेगा मजदूरी 400 रुपये, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग रोकने और पीएमएलए कानून में बदलाव का एलान किया गया है। पार्टी ने ‘युवा न्याय’ के तहत जिन पांच गारंटी की बात की है उनमें 30 लाख सरकारी नौकरियां देने और युवाओं को एक साल के लिए प्रशिक्षुता कार्यक्रम के तहत एक लाख रुपये देने का वादा शामिल है।

पंजाब के लिए कांग्रेस पार्टी ने तीन बड़ी चीजों का किया ऐलान : कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पंजाब के लिए तीन बड़ी चीजों का भी ऐलान किया है। जिसमें एसपी की इकोनॉमी गारंटी सत्ता में आने पर अग्नि वीर स्कीम खत्म करके पंजाब के नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखना और कर्ज माफी आज घोषणा पत्र जारी होने के बाद हम इसे पंजाब के घर-घर तक ले जाएंगे कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के चयन के लिए जल्द ही कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी।

लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिएः   घोषणापत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि आज संविधान पर बड़ा खतरा है। INDIA गठबंधन लोकतंत्र को बचाने में जुटा है। राहुल ने आगे कहा कि ये लड़ाई मौलिक अधिकारों को लेकर है। बीजेपी लोकतंत्र और संविधान पर लगातार हमला कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चंबा में दर्दनाक हादसा : पंचायत प्रौथा में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बुआ और भतीजे की मौत

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा क्षेत्र चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रौथा में सोमवार सुबह बुआ अपने भतीजे को सुबह स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशस्त्र बल की साइकिल रैली को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन

ऊना, 27 सितंबर: स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमाओं के प्रहरी सशस्त्र सीमा बल के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी, कांगड़ा से राजघाट दिल्ली के लिए शुरू हुई साइकिल यात्रा को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

34 करोड़ बागवानी विकास पर मंडी जिले में खर्च होंगे : एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक योजना का अनुमोदन

मंडी, 15 फरवरी। मंडी जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वर्ष 2024-25 के लिए 34 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना का अनुमोदन किया गया है। यह धनराशि जिले में बागवानी गतिविधियों को...
Translate »
error: Content is protected !!