कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

by

भटियात विधानसभा के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना मेरा लक्ष्य : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) : नगर पंचायत चुवाड़ी के समिती हाल में शुक्रवार को चुवाड़ी सेक्टर के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।


कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भटियात विधानसभा के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना मेरा लक्ष्य है। भटियात के हर नागरिक को स्वास्थ्य, शिक्षा व युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए पुरजोर कोशिश की जाएगी।


उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी हर योजना का लाभ हर एक व्यक्ती को मिलना चाहिए। यह हर एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भटियात में अथाह विकास किया जाएगा। विकास की कोई भी सीमा नहीं होती। कृषि व बागवानी के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे वह अपनी जमीन से ही अपना रोजगार कमा सकें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि आने वाले समय में पंचायतों के चुनाव हैं। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी करें। लोकतंत्र में सभी को चुनाव लडने का अधिकार है। सभी एक दूसरे का साथ दें जिससे कांग्रेस का संगठन और मजबूत हो सके। सम्मेलन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह कंवर, जिला महासचिव राजीव कौशल, वन निगम के उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चाढक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालू शर्मा, सेवादल अध्यक्ष विनोद कुमार, पार्षद रोहित शर्मा, हितेश बैहल, कमल सिंह, मनीष मलहोत्रा, संदीप जसरोटिया व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 6 जुलाई से चंबा ज़िले के प्रवास पर रहेंगे

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 6 जुलाई से चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। उप मुख्य सचेतक के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरसात में बुखार व जोड़ दर्द को नजरअंदाज न करें – पीने के पानी को कम से कम 10 मिनट तक उबाल कर, ठंडा होने पर, करे पीने में उपयोग : डॉ गोपाल चौहान

एएम नाथ। करसोग, 17 अगस्त :  खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग, डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि करसोग क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बुखार और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के आर्थिक कुप्रबंधन से हिमाचल बेहाल : अनुराग ठाकुर

 एएम नाथ।  हमीरपुर, 4 सितंबर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को जारी बयान में कर्मचारियों व पेंशनर्स को सैलरी न मिलने पर रोष जताते हुए इसे कांग्रेस सरकार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संकट टला : हिमाचल प्रदेश की 153 मिनी आँगनबाड़ियां हुई अपग्रेड

एएम नाथ। चम्बा :   केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मन्त्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने काँगड़ा के लोकसभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज को संसद में बताया की हिमाचल प्रदेश की 153 मिनी आँगनबाड़ियों को...
Translate »
error: Content is protected !!