कांग्रेस के झूठ को न जनता को भूलने देंगे और न सरकार को भागने देंगे : कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में कच्चे मकान को लेकर की गई घोषणाओं का क्या हुआ – जयराम ठाकुर

by
अपना चुनावी घोषणा पत्र एक बार कांग्रेस के नेताओं को उठाकर देखना चाहिए
एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अपनी कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणाओं को कब पूरा करेगी। कब प्रदेश के कच्चे मकान वाले लोगों को पक्का मकान बनाने के लिए आवास पर सब्सिडी दी जाएगी। कब मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के लोगों को मकान दिए जाएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास में बाधा बन रही कांग्रेस पार्टी और सरकार में बैठे लोगों को एक बार कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र पढ़ लेना चाहिए। तो उन्हें पता चलेगा कि उन्होंने प्रदेश के लोगों से गारंटियों के अलावा क्या-क्या वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद किस-किस तरह के काम किए जा रहे हैं। जो प्रदेश को आगे ले जाने के बजाय पीछे ले जा रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस के नेताओं ने एक से बढ़कर एक बातें की हैं। इनके घोषणा पत्र में एक वादा यह भी किया गया है कि कच्चे मकान वाले सभी प्रदेशवासियों को अगले पाँच साल में पक्का मकान बनवाने के लिए आवास पर सब्सिडी दी जाएगी। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत दिये जाने वाले घरों की संख्या के साथ-साथ योजना की धनराशि बढ़ाई जाएगी। सरकार का एक चौथाई कार्यकाल बीत चुका है। अभी तक इस मामले में एक भी कदम नहीं उठाया गया है। वादे इतने बड़े-बड़े करने के बाद ज़मीनी हक़ीक़त यह है कि लोगों को मकान बनाने के लिए धनराशि देने और मुख्यमंत्री आवास की संख्या और अनुदान राशि बढ़ाना तो दूर सरकार में बैठे लोग इस चुनावी वादे के बारे में बात भी नहीं कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली को देखते हुए कांग्रेस का का चुनावी घोषणा पत्र एक कोरे झूठ के पुलिंदे के सिवा कुछ भी नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को यह बात बहुत अच्छे से समझ लेना चाहिए कि बीजेपी कांग्रेस के झूठ से न कांग्रेस सरकार को भागने देंगे और न ही प्रदेशवासियों को भूलने देंगे। चुनाव के समय कांग्रेस के छोटे-बड़े नेताओं ने जो बड़ी-बड़ी बातें हैं उसका हिसाब तो उन्हें देना ही पड़ेगा। कांग्रेस के लोगों को यह भी याद रखना चाहिए की भारत से झूठ और बहकावे की राजनीति ख़त्म हो गई है। इस देश में सिर्फ़ प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी की गारंटी चल रही है। जो कही जाए उसे पूरी की जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 दिनों में दूर होगी दरगील में पेयजल समस्या ,पालमपुर की पंचायतों तथा निगम में लगेंगी 500 सोलर लाइट्स : आशीष बुटेल

पालमपुर, 14 सितंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत बंड बिहार के दरगील में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना में साढ़े 4 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 जनवरी तक विधानसभा अध्यक्ष होंगे चंबा प्रवास पर : विधानसभा अध्यक्ष 1 जनवरी को नर्सिंग संस्थान ककीरा के दीक्षान्त समारोह की करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा , 30 दिसंबर :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 1 जनवरी को ककीरा में स्वामी श्री राजेश्वरानन्द भारती नर्सिंग संस्थान ककीरा के दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्री-जनमंच कार्यक्रम के तहत चलोला में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सुनी जन समस्याएं

ऊना: 10 सितंबर- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज प्री-जनमंच गतिविधियों के तहत ग्राम पंचायत चलोला में जन समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में चल रहे विकास कार्यों का DC जतिन लाल ने लिया जायजा : परियोजनाओं को गुणवतायुक्त और निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 मार्च :  जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को गति देने के मकसद से उपायुक्त जतिन लाल ने आज(बुधवार) को विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!