कांग्रेस पार्टी हार मान चुकी, कभी ईवीएम तो कभी इलेक्शन कमीशन तो कभी कुछ और पर ठीकरा फोड़ रहे : अनुराग ठाकुर

by

एएम नाथ। ऊना। कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व से लेकर नीचे तक पढ़ने लिखने की आदत नहीं है इसीलिए उन्हें भाजपा का विकास और अपना भ्रष्टाचार नहीं दिखता। यह शब्द केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं के बयानो के जवाब देते हुए कहे। उन्हीनों
ने कहा कि आपदा के समय त्वरित तौर पर ₹1762 करोड़ दिए गए। हमने मनरेगा में भी अलग से पैसे दिए लेकिन कांग्रेस ने तिरपाल बांटने में भी बंदर बांट करते हुए यह देखा कि कौन कांग्रेस का है कौन बीजेपी का है। कांग्रेसी नेताओं ने तिरपाल बंटाई में भी भाई-भतीजावाद को प्राथमिकता दी। इन्होंने खुद तो आपदा पीड़ितों के लिए कुछ नहीं किया और केंद्र से मिली मदद का भी उपयोग नहीं कर पाए।
अनुराग ठाकुर ने सोमवार को ऊना और हरोली मंडल के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में गए और उसके पश्चात धुसाड़ा में एक स्थानीय सम्मेलन में शामिल हुए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज चुनाव परिणाम से पहले हीं कांग्रेस पार्टी हार मान चुकी है इसलिए वह कभी ईवीएम तो कभी इलेक्शन कमीशन तो कभी कुछ और पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। कांग्रेस तो झूठ, भय और भ्रष्टाचार से आगे बढ़कर अब डीप फेक का उपयोग कर रही है।
कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों का आलम यह है कि आज उन्हें समर्थन भारत से नहीं बल्कि पाकिस्तान से मिल रहा है। विदेशी ताकतें कांग्रेस से अपनी उम्मीदें लगाए बैठी हैं लेकिन भारतीय जनता अब कांग्रेस के हाथों में देश कभी नहीं देगी। यह वही कांग्रेस है जो सैन्य खरीद में भी भ्रष्टाचार करती है। यह वही कांग्रेस है जो सेना को कमजोर बनाना चाहती है। यह वही कांग्रेस है जो सेना के पराक्रम पर सवाल उठाती है और कसाब जैसे आतंकवादी के पकड़े जाने के बाद भी पाकिस्तान पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा से पहले कोविड काल में भी मैंने सिर्फ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सिलेंडर, पीपीई किट, मास्क और जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई थीं। हमारी संस्कृति आपदा में राजनीति करने की नहीं है लेकिन कांग्रेस वाले आपदा के समय और नीचे गिरने लगते हैं।  अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को इतने बड़े-बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं जिनकी पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। 1762 करोड़ रुपए के एम्स अस्पताल के बाद किसे पता था कि हम अपने ऊना के लिए 500 करोड़ का पीजीआई अस्पताल भी मंजूर करवा लेंगे। लेकिन यह सब हमने मोदी जी के नेतृत्व में संभव कराया है।   आज हमारा संसदीय क्षेत्र मेडिकल टूरिज्म का हब बनने वाला है। इससे यहां रोजगार और स्वरोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। इसी प्रकार आज हमारे यहां सभी बड़े शैक्षणिक संस्थान हैं और अब प्रदेश का पहला सिंथेटिक हॉकी फील्ड भी हम ऊना में हीं बनाने जा रहे हैं। आज हमने दौलतपुर चौक तक रेलवे लाइन पहुंचा दी है और उसका विद्युतीकरण भी किया है।  इस अबसर पर हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी श्री कांत शर्मा,हमीरपुर संसदीय प्रभारी विक्रम सिंह ठाकुर, विधायक सतपाल सती, पूर्व मंत्री वीरेंदर कंवर, भाजपा के प्रोफेसर राम कुमार, जिला भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हड्डी नही टूटेगी : आ गई नई तकनीक गिरने-कूदने या एक्सीडेंट होने पर भी

चंडीगढ़ : गिरने-कूदने या एक्सीडेंट होने पर सबसे ज्यादा डर हड्डी टूटने का रहता है। लेकिन अब इससे डरने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, ऐसी तकनीक आ गई है जो हड्डी टूटने से बचाएगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘शिशु के लिए अमृत है मां का दूध’ : अनिल कुमार

हमीरपुर 02 अगस्त। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने झनियारी और बड़सर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए। इनकी अध्यक्षता करते हुए विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंको ने तीसरी तिमाही के दौरान बांटे 1812.67 करोड़ के ऋण : ऋण अनुपात सुधारने हेतु बैंक व सरकारी विभाग करें प्रयास

ऊना: 1 मार्च : जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में समपन्न हुई। उपायुक्त राघव शर्मा ने तीसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा कनवर्जेंस से बनेंगे 49 आंगनवाड़ी भवन, भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये : हेमराज बैरवा

हमीरपुर 22 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला हमीरपुर में मनरेगा कनवर्जेंस से 49 आंगनवाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये, 15वें वित्त...
Translate »
error: Content is protected !!