कांग्रेस प्रत्याशी अमरप्रीत सिंह लाली ने गढ़शंकर से नामांकन पत्र भरे

by

गढ़शंकर: प्रदेश में 20 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से कांग्रेस प्रत्याशी अमरप्रीत सिंह लाली द्वारा आज शहर में रोड मार्च करके अपने चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत एसडीएम कम रिटर्निंग अधिकारी अरविंद कुमार के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव और गढ़शंकर से कांग्रेस प्रत्याशी अमरप्रीत सिंह लाली ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर पिछले लंबे अरसे से अनेकों समस्याओं के साथ जूझ रहा है परंतु किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता द्वारा इन समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता नहीं दिखाई गई। जिस कारण हलके के लोग काफी निराश हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हलके के विकास और समस्याओं से निजात दिलाने के लिए लोग उनको सहयोग दें ताकि हल्के का विकास हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेवानिवृत हुए मुलाजिमों को ईपीएफ द्वारा नाममात्र की पैंशन दी जा रही : भज्जल

गढ़शंकर :जल स्रोत सेवानिवृत मुलाजिमों की मीटिंग शिंगारा राम भज्जल की अध्यक्षता में नया बस स्टैंड गढ़शंकर में हुई। उन्होंने बताया कि जल स्रोत से सेवानिवृत हुए मुलाजिमों को ईपीएफ द्वारा नाममात्र की पैंशन...
article-image
पंजाब

जल संरक्षण क्रांति लाने के लिए सैनिक दे सकते हैं बड़ा योगदान : अविनाश राय खन्ना

बी.ऐस.एफ. कैम्प खड़कां में जल संरक्षण विषय पर खन्ना ने आयोजित किया जागरूकता सेमिनार होशियारपुर 5 अप्रैल : पूर्व सांसद एवं श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने अमृतपाल को पेरोल देने से किया इनकार : बोलने की आजादी मिलने से कानून व्यवस्था हो सकती प्रभावित

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की पेरोल याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार को निर्देश दिया गया कि उस मूलभूत आधार एवं सामग्री को पेश करे,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोचिंग सेंटर बेसमेंट में 3 छात्रों की मौत पर बड़ा एक्शन : LG वीके सक्सेना ने 2 अधिकारियों पर कार्रवाई को दी मंजूरी

नई दिल्ली : दिल्ली में जुलाई 2024 में ओल्ड राजेन्द्र नगर स्थित राउज कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में 3 छात्रों की मौत के मामले में अब फायर विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!