कांग्रेस सरकार की तीसरी गारंटी : 14 लाख महिलाओं को मासिक 1500-1500 रुपये देना आसान नहीं, अफसरों में बैठकों का दौर, खूब माथापच्ची

by

शिमला : महिलाओं को प्रतिमाह 1500-1500 रुपये देने का जुगाड़ करने में अफसरों के पसीने छूटने लगे हैं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना से लेकर सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के कार्यालय में बैठकों का दौर चला। मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना को लेकर चार फरवरी को फिर कैबिनेट उप समिति की बैठक आयोजित करने का फैसला लिया गया है। बीते सप्ताह हुई कमेटी की पहली बैठक में करीब 14 लाख महिलाओं को योजना के लिए पात्र माना गया है। प्रदेश में 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना बनाई गई है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पहली ही कैबिनेट बैठक में इस योजना को लागू करने की घोषणा की थी। पहली कैबिनेट बैठक में इस बाबत कैबिनेट उप समिति का गठन किया गया। उप समिति से एक माह में रिपोर्ट मांगी गई है। बीते 27 जनवरी को मंत्री धनीराम शांडिल की अध्यक्षता वाली उप समिति की पहली बैठक में 1500 रुपये मासिक देने के लिए 14,19,492 लाख महिलाएं पात्र मानी गई थीं।
इस राशि को देने पर सुक्खू सरकार पर सालाना करीब 4000 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ने का अनुमान है। अब दूसरी बैठक से पहले विभागीय अधिकारी नियम व शर्तें तय करने और बजट का जुगाड़ करने को लेकर मंथन कर रहे हैं। मंगलवार को इस बाबत मुख्य सचिव और सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता ने खूब माथापच्ची की। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक एक साथ 14 लाख महिलाओं को मासिक 1500-1500 रुपये देना आसान नहीं है। इस योजना को चरणों में लागू करने की सिफारिश करने का प्रस्ताव है। इसके तहत पहले 18 से 25 वर्ष की आयु की महिलाओं, बीपीएल परिवारों की महिलाओं को राशि दी जा सकती है। एक परिवार से एक ही महिला को सम्मान राशि देने का विचार भी है। हालांकि इस बाबत फैसला वित्त महकमे के अधिकारियों के साथ चार फरवरी को होने वाली बैठक में होगा। योजना का प्रस्ताव बनाकर राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी को भेजा जाएगा। मंत्रिमंडल से योजना को अंतिम मंजूरी मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हिमाचल में हाई अलर्ट: स्कूल बंद करने के बाद उठाया गया ये कदम

एएम नाथ।  शिमला :  हाल ही में सीमा पार सैन्य अभियानों के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच, हिमाचल प्रदेश सरकार ने गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार पूरे राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 करोड़ से बनेगी बुहला खैरा से परागे दा गलू सड़क – सीएचसी भवन खैरा में होगा नए भवन का निर्माण : यादविंदर गोमा –

पालमपुर, 8 जनवरी :- कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर हलके का सम्पूर्ण विकास और यहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिये कटिबद्ध हैं। गोमा सोमवार को जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने कीं भेंट

एएम नाथ। शिमला :  राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. महावीर सिंह और डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति प्रो....
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों को मृत बताकर सहारा पेंशन बंद करना “सुख की सरकार” की बेशर्मी : जयराम ठाकुर

सहारा पेंशन के मामले को कुटिलता से नहीं, संवेदनशीलता से संभालना चाहिए एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर “सुख की...
Translate »
error: Content is protected !!