कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर घेरेगी भाजपा : चार्जशीट और जन आंदोलन के लिए प्रदेश स्तरीय समितियों का गठन

by

डॉ. राजीव बिंदल बोले, कांग्रेस सरकार को घेरा भी जाएगा और उसकी किलाबंदी भी की जाएगी

एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं को जनता के बीच प्रभावी ढंग से उजागर करने तथा प्रदेशव्यापी जनआंदोलन चलाने के उद्देश्य से चार्जशीट समिति और जन आंदोलन समिति का गठन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में जनता के विश्वास को तोड़ा है और विकास कार्यों को ठप कर प्रदेश को आर्थिक एवं प्रशासनिक संकट की ओर धकेल दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “वर्तमान कांग्रेस सरकार को घेरा भी जाएगा और उसकी किलाबंदी भी की जाएगी।” भाजपा गांव-गांव और घर-घर जाकर सरकार की हर विफलता को जनता के सामने रखेगी और प्रदेश हित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर सशक्त जनआंदोलन खड़ा करेगी।
डॉ. बिंदल ने बताया कि सरकार की नाकामियों का विस्तृत दस्तावेज तैयार करने के लिए गठित चार्जशीट समिति में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री प्रो. सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक एवं मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा, विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर वर्मा, प्रदेश महामंत्री श्रीमती पायल वैद्य, विधायक एवं वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल तथा वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा को शामिल किया गया है। यह समिति कांग्रेस सरकार की प्रत्येक विफलता, भ्रष्टाचार, जनविरोधी निर्णयों और अधूरे वादों का तथ्यात्मक संकलन कर जनता के सामने प्रस्तुत करेगी।
इसी प्रकार प्रदेशभर में जनजागरण, धरना-प्रदर्शन, जनसंपर्क अभियान और आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए गठित जन आंदोलन समिति में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, लोकसभा सांसद कंगना रनौत, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मिधर सूद तथा विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता डी.एस. ठाकुर को दायित्व सौंपा गया है। यह समिति प्रदेश के प्रत्येक जिले और विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनआंदोलन को गति देगी तथा जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी।
डॉ. बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के अधिकारों, प्रदेश के विकास और सुशासन की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। कांग्रेस सरकार को उसके प्रत्येक झूठे वादे, जनविरोधी निर्णय और प्रशासनिक विफलता पर जनता के बीच जवाब देना होगा। भाजपा का यह अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा और जनता के विश्वास को मजबूत करने का व्यापक जन अभियान होगा।
भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव श्री प्रमोद कुमार द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दोनों प्रदेश स्तरीय समितियों के गठन की औपचारिक घोषणा की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 की उम्र में कम एज के लड़को को डेट करती है महिला : हैरान करने वाला बताया कारण

नई दिल्ली  : कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार जाति, धर्म, समुदाय, अमीर-गरीब का भेद न देखता है और न ही समझता है। लेकिन आज का प्यार अब उम्र और लिंग का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC तोरुल एस रवीश ने किया डिग्री कॉलेज कुल्लू के प्रस्तावित मतगणना केंद्र का निरीक्षण

कुल्लू 20 फरवरी :  कुल्लू जिला में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां आरम्भ हो गई है इसी के दृष्टिगत आज उपायुक्त कुल्लू एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय कुल्लू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी-एसटी से संबंधित मामलों के शीघ्र निपटाने के ADC सौरभ जस्सल ने दिए निर्देश

धर्मशाला, 06 जनवरी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 एवं नियम 1995 के तहत जिला कांगड़ा में गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल की अध्यक्षता में...
हिमाचल प्रदेश

विकास खंड बमसन : तीसरे चरण में 77 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान के चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ।  बमसन : जिला हमीरपुर में तीसरे चरण में 77 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान : विकास खंड बमसन : पंचायत प्रधान उपप्रधान कक्कड़ नीता देवी सुभाष चंद उटपुर देवानंद जोगिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!