कांग्रेस सरकार पर आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन करने के आरोप लगाते हुए भाजपा ने शिकायत चुनाव आयोग को सौपी

by

शिमला , 19 मार्च :  भाजपा इकाई के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने मंगलवार को पार्टी के अन्य विधायकों के साथ राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ) से मुलाकात की।  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन की शिकायत पर संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया।

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ”महिलाओं को बेवकूफ बनाने के लिए झूठे वादे” किये हैं।  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ठाकुर ने दावा किया कि 18 से 59 आयु वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि पात्र महिलाओं को अप्रैल से 1500 रुपये प्रति माह मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह जानते हुए घोषणा की कि आचार संहिता लागू हो जाएगी और पहली किस्त भी नहीं मिल पाएगी।

भाजपा नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पेंशन के लिए आवेदन करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सुक्खू की तस्वीरों वाले फॉर्म बांटे जा रहे हैं जो चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।  उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनावों में अपनाई गई रणनीति को दोहरा रही है। उन्होंने कहा कि तब उसने महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन देने के लिए फॉर्म भरवाया गया था, लेकिन पार्टी ने चुनाव जीतने के बाद चुनावी वादे को लागू नहीं किया।  जयराम ठाकुर ने सवाल किया, ” सरकार को महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने से किसने रोका और सरकार ने बिना कोई बजटीय प्रावधान किए लोकसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर चुनावी वादे को लागू करने की घोषणा क्यों की?”

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कभी भी यह उल्लेख नहीं किया कि पात्रता के लिए कई शर्तें होंगी और बड़ी संख्या में महिलाएं लाभ से वंचित रहेंगी।   भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री और सरकार की योजनाओं की तस्वीरों वाले होर्डिंग अभी भी लगे हुए हैं जबकि भगवान राम के होर्डिंग हटा दिए गए हैं, जिनका किसी भी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।  ठाकुर ने दावा किया कि सुक्खू सरकार सदन में बहुमत खो चुकी है। एक सवाल का जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी ने शिमला (सुरक्षित) और हमीरपुर सीट के लिए अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं और शेष दो सीटों पर नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया स्टार नाइट सिहुंता के रहे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। सिहुंता :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शनिवार को उपमंडल चुवाड़ी के सिहुंता कस्बे में छिंज मेला समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या–स्टार नाइट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कुलदीप सिंह पठानिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री वापिस लौटे, दिल्ली जाएंगे 2 दिन बाद : इलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में होंगे शामिल- लोकसभा-विधानसभा प्रत्याशियों पर होगा विचार

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तिरुपति बालाजी के दर्शनों के बाद हिमाचल लौट आए हैं। सोमवार शाम 6:00 बजे के बाद वह चंडीगढ़ पहुंचे और उसके बाद सडक़ मार्ग के द्वारा शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की सिरिंज से युवाओं में बढ़ते एचआईवी मामले चिंता का विषय : डीसी सुमित खिमटा ने दिए नाहन में फरवरी तक एआरटी केन्द्र शुरू करनेे के आदेश

नाहन 22 दिसम्बर :  एड्स एक जानलेवा गंभीर बीमारी है जिसकी रोकथाम नितांत जरूरी है। यह बात उपायुक्त सुमित खिमटा ने जिला एड्स नियंत्रण समिति तथा क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेले का भव्य आगाज, उपमुख्यमंत्री ने की राज्य स्तरीय दर्जे की घोषणा

रोहित जसवाल।  बंगाणा (ऊना), 5 जून. ऊना जिले के कुटलैहड़ क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले का गुरुवार को भव्य आगाज हुआ। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री नरसिंह मंदिर में...
Translate »
error: Content is protected !!