कांग्रेस सरकार में रहे 2 मन्त्री जल्दी थाम सकते भाजपा का दामन !!

by

चंड़ीगढ़ : पंजाब में दो सीनियर कांग्रेस नेता जल्द ही भाजपा में जाने की घोषणा कर सकते हैं। सुनील जाखड़ के जाने के बाद पंजाब कांग्रेस के लिए यह दूसरा बड़ा झटका साबित हो जाएगा। हालांकि पंजाब कांग्रेस के आधा दर्जन दिग्गज से ज्यादा आने वाले कुश समय में भाजपा के साथ दिख सकते है और 2024 से पहले कांग्रेस में बड़ी चोट देने की रणनीती भाजपा बना चुकी है। इस सभी के चलते सूत्रों की माने तो अमृतसर के पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका कभी भी भाजपा कुछ शर्तें तय मरने के बाद किसी भी समय भाजपा जॉइन कर सकते हैं।
अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस का अमृतसर शहरी क्षेत्र में काफी नुकसान होगा। दोनों हिंदू चेहरे हैं और राज कुमार वेरका दलित कम्यूनिटी के बड़े भी नेता माने जाते हैं।
पंजाब में ओम प्रकाश सोनी और राज कुमार वेरका ने 2022 चुनाव से पहले कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारा। राज कुमार वेरका भी तीन बार विधायक रह चुके हैं। पंजाब में हार पर मंथन में इन दोनों नेताओं को पूरी तरह से अनदेखा किया गया।
दोनों नेताओं की बीते कुछ दिनों से भाजपा के सीनियर नेताओं से बातचीत चल रही है। सिर्फ इन नेताओं की पूर्ण हामी के बाद पार्टी जॉइन करने की औपचारिक घोषणा ही बाकी है।

कैप्टन दुआरा कांग्रेस छोड़ने के बाद पंजाब में बिखरती काग्रेस

कांग्रेस हाईकमान से नाराज होकर चुनाव से छह महीने पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम का पद छोड़ा और कांग्रेस छोडक़र अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाकर उसे भाजपा से मिला लिया। इसके बाद कांग्रेस बिखरती चली गई। नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बीच बनी दूरियों ने हार तक पहुंचा दिया। पंजाब के विभिन्न धड़े इतने दूर हो गए कि एक दूसरे पर आज भी कीचड़ उछालने में समय नहीं लगाते। इसी बीच जाखड़ जैसे सीनियर नेताओं के कांग्रेस छोडऩे के बाद दो और बड़े नेताओं के भाजपा में जाने से पंजाब में पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके बाद भी कई कांग्रेस के नेता और दो सांसदों के भाजपा में जाने की बातें सत्ता के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई बे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर हल्के में गांवों में खाली पड़ी पंचायती जमीन पर सरकार लगाएगी फलदार पौधे : डिप्टी स्पीकर पंजाब जय किशन सिंह रौड़ी

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा गांव की पंचायती जमीनों में फलदार पौधे लगाकर पंचायत की आमदन बढ़ाने के लिए नए बन रहे प्रोजैक्ट के तहत बुधवार को विधानसभा हलका गढ़शंकर के विधायक व डिप्टी स्पीकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रस्तावित आनंदपुर साहिब को गढ़शंकर को मिलाने के खिलाफ गढ़शंकर व होशियारपुर के वकीलों ने कोर्ट काम्प्लेक्स से लेकर शहर में रोष मार्च करते हुए डिप्टी स्पीकर की रिहायश के समक्ष पहुँच कर किया जोरदार प्रदर्शन

गढ़शंकर, 14 नवंबर :  उपमंडल गढ़शंकर को प्रस्तावित श्री आनंदपुर साहिब जिले में मिलाने के खिलाफ आज गढ़शंकर की सड़कों पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर और बार एसोसिएशन होशियारपुर के वकीलों व कई राजनितिक पार्टियों...
article-image
पंजाब

गुरूनानक मिशन अस्पताल ने सेखोवाल में नि:शुल्क आंखों व दांतों का जांच कैंप लगाया

गढ़शंकर   : गुरू नानक मिशन चैरीटेबल अस्पताल कुकड़मजारा द्वारा इलाका बीत के गांव सेखोवाल में आंखों व दांतों का नि:शुल्क जांच कैंप लगाया गया। कैंप की शुरूआत ग्राम पंचायत व सरपंच खरैती राम सहित...
article-image
पंजाब

विधानसभा क्षेत्र शामचौरासी में हरगढ़ और डडियाणा के चो पर बनेंगे दो नए पुल – डॉ. रवजोत सिंह

लोगों को मिलेगी आवागमन की बड़ी सुविधा, विकास कार्यों को मिलेगी और रफ्तार होशियारपुर, 18 जुलाई: पंजाब के जेल एवं एन.आर.आई. मामलों के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचौरासी के लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!