कांग्रेसी सत्ता का आनंद लेने में मशगूल : 2 माह में कांग्रेस सरकार ने 2500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया, 5 साल कांग्रेस हिमाचल के कर्ज में डूबने का मचाती रही शोर

by

ऊना : कांग्रेसी सत्ता का आनंद लेने में मशगूल हैं, जो लोकतंत्र में सही नहीं है। सरकार को बंद की गई स्कीमों और संस्थानों के लिए फंडिंग करनी चाहिए। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सर्किट हाउस में सतपाल सत्ती ने कहा कि सरकार को सीमेंट उद्योग के मसले को जल्द हल करना चाहिए, लेकिन सरकार प्रतिदिन नए आश्वासन दे रही है। विधायक सत्ती ने कहा कि भाजपा ट्रक यूनियन और ट्रक ऑपरेटर्स के साथ खड़ी है। इस गतिरोध के चलते 1 लाख लोग प्रभावित हैं। 2 माह से हजारों ट्रक ऑपरेटर परेशान हैं। होटल, ढाबे, मैकेनिक और अन्य छोटे काम करने वाले लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा है, लेकिन सरकार इस मसले को हल करने में गंभीरता नहीं दिखा रही। जिन विधानसभा क्षेत्रों के सरकारी संस्थान बंद हुए हैं, उनमें भाजपा ने आज से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।
विधायक सत्ती ने कहा कि लोगों के हस्ताक्षर वाला दस्तावेज गवर्नर को भेजा जाएगा, ताकि बंद पड़े संस्थान शुरू हो सकें। सतपाल सत्ती ने कहा कि 2 माह में कांग्रेस सरकार ने 2500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। पिछले 5 साल कांग्रेस हिमाचल के कर्ज में डूबने का शोर मचाती रही। अब कांग्रेस भाजपा को कोसने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को कर्ज को लेकर तथ्यों पर बातचीत करनी चाहिए। 2 महीने में कांग्रेस सरकार ने जनविरोधी निर्णय लिए हैं। इस तरह कांग्रेस ने जनता के जनादेश का निरादर किया है। जो नई सरकार बनती है, वह पूर्व सरकार के निर्णयों को आगे बढ़ाती है। जनहित में नए निर्णय लेती है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने जनविरोधी निर्णयों के साथ अपनी शुरुआत की है। पहले कैबिनेट बनाने में एक माह लगा दिया। फिर आधी-अधूरी कैबिनेट बनाई, जो संतुलित नहीं है। कुछ क्षेत्रों को बहुत ज्यादा महत्व दिया गया है, जबकि अन्य की अनदेखी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शानो-शौकत से संपन्न हुआ शहीद भगत सिंह फुटबाल क्लब का टूर्नामैंट : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी ने बिजेता टीमों व विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए

पंजाब स्टालईल कबड्‌डी मैच, एथ्लैटिक मीट, रस्सा कशी व शाट पुट मुकाबले बने आकर्षण का केंद्र गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की ग्राउंड में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा 13वां वार्षिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री सत्य साईं बाबा की दिव्य रथ यात्रा प्रेम प्रवाहिनी का चंडी मेहलोग में हुआ भव्य स्वागत

9 अप्रैल को सोलन पहुंचेगी प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा, 17 अप्रैल को दाड़लाघाट आएगी यात्रा चंडी मेहलोग, 8 अप्रैल (तारा) : श्री सत्या साईं बाबा की दिव्य रथ यात्रा का मंगलवार को यह दिव्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक सुधीर शर्मा ने भी भरी उड़ान : नरवाणा में पैराग्लाइडिंग एक्यरेसी प्री वल्र्ड कप का शुभारंभ विधायक सुधीर शर्मा ने किया : पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्वरोजगार के बढ़ेंगे अवसर: सुधीर

धर्मशाला, 13 नवंबर। धर्मशाला के कस्बा नरवाणा में सोमवार से पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप का आगाज हो गया। पांच दिन तक चलने वाले इस कप का शुभारंभ धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वसुंधरा खुद का नाम पढ़ कर पर्ची खा जातीं, होशियार नेता होता होता तो ऐसा कर देता : भजनलाल के मुख्यमंत्री बनने पर बोले बेनीवाल

 राजस्थान में 13 नवंबर को 7 सीटों पर उपचुनाव हैं. उनमें सबसे हॉट सीट खींवसर बन चुकी है, जहां से नागौर सांसद और खींवसर से पूर्व विधायक हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल मैदान...
Translate »
error: Content is protected !!