काउंटर इंटेलिजेंस ने 10 आधुनिक पिस्तौलें, मैगजीन और 10 कारतूस बरामद , 2 ग्रिफ्तार

by

चंडीगढ़, 23 अगस्त  । पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक गैर-कानूनी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 10 आधुनिक पिस्तौलें, मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गुरप्रीत सिंह और उसी नाम के एक अन्य व्यक्ति के तौर पर हुई है। दोनों तरनतारन के हवेलीयन गांव के रहने वाले हैं। बरामद हथियारों में नौ 9एमएम पिस्तौलें और एक .30 बोर की पिस्तौल शामिल है। हथियारों के अलावा, पुलिस टीमों ने उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है, जिसका इस्तेमाल वे हथियारों की खेप लाने-ले जाने के लिए करते थे।

डीजीपी यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे और पंजाब में अन्य लोगों को सप्लाई करने के लिए सीमा पार से हथियारों की गैर-कानूनी खेप मंगा रहे थे।

ऑपरेशन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों को सूचना मिली थी कि दो संदिग्धों ने विदेश में बैठे अपने हैंडलर के कहने पर भारत-पाकिस्तान सीमा की बाड़ के पास हवेलीयन गांव के इलाके में ड्रोन के जरिए हथियारों की बड़ी खेप हासिल की थी। उन्हें यह हथियारों और कारतूसों की खेप किसी और पार्टी को पहुंचानी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अमृतसर-अटारी रोड पर खासा गांव के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनके पास से मैगजीन और कारतूस के साथ 10 आधुनिक पिस्तौलें बरामद कीं।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे और पीछे के सभी कनेक्शन का पता लगाने, दूसरे साथियों की पहचान करने और सीमा पार तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच चल रही है। इस संबंध में, 22 अगस्त को अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 25 (1) (ए) और 25 (8) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 61 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीबीआई की दबिश : भुल्लर के माच्छीवाड़ा ब्लाक के गांव मंड शेरियां फार्म हाउस पर दी दबिश

माछीवाड़ा : रिश्वतखोरी के केस में कथित रूप से संलिप्त पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के मुश्किलें कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही हैं। जब से उन्हें गिरफ्तार किया गया...
article-image
पंजाब

विधायक नरेश यादव को बेअदबी के जुर्म में सजा से साबित हो गया कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक स्वार्थ के लिए किस हद तक जा सकती हैं – तीक्ष्ण सूद

 8 साल पहले मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने पर केजरीवाल व भगवंत मान पंजाब के लोगों से मांगे माफी : तीक्ष्ण सूद होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती : लॉरेंस बिश्नोई के सोशल मीडिया से डाली पोस्ट गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए

लॉरेंस बिश्नोई समूह ने शनिवार को कनाडा के वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई नाम के...
पंजाब

फगवाड़ा रोड पर बढ़ते ट्रैफिक और दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन छठ पूजा के दुकान फोकल प्वाइंट मार्ग पर लगवाए: रमाशंकर/राजीव 

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :   छठ पूजा आस्था का महापर्व है और अब ये पूजा पुरे विश्व में पवित्रता के साथ मनाया जाता है इनके पूजन में पवित्रता और शुद्धता का विशेष रूप से ध्यान...
Translate »
error: Content is protected !!