काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है – सांसद मनीष तिवारी

by

बंगा, 10, जून: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि काग्रेस पार्टी ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है। वह बंगा विधानसभा क्षेत्र के गांवों खमेचों और भूत में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
सांसद तिवारी ने कहा कि काग्रेस विकास की राजनीति पर विश्वास करती है। इस दिशा में, राज्य की पिछली काग्रेस सरकार के राज्य और खासकर श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु बहुत सारे प्रॉजेक्ट लाए गए थे। इसके अलावा, उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस दौरान उन्होंने दोनों गांवों के विकास हेतु 3-3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान किया। जहां अन्य के अलावा, सतवीर सिंह पल्लीझिक्की पूर्व चेयरमैन जिला योजना बोर्ड, हरप्रीत कैंथ, द्रवजीत सिंह पुनी पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी, कुलवरन सिंह ब्लाक काग्रेस प्रधान, बलवीर सिंह, दविंदर कुमार सरपंच, हरबिलास पूर्व सरपंच, जसपाल कौर सरपंच, मलकियत सिंह पंच, हरबंस राय, रिंकू, ओंकार सिंह, रघवीर सिंह नंबरदार, सागर पंच, राम लाल, सुच्चा सिंह, कमलजीत सिंह, गुरविंदर सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

गढ़शंकर, 11 मार्च: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रबंधन के तहत संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक डॉ. अमनदीप हीरा के मार्गदर्शन में विज्ञान एवं शिक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ठगी से बचना है तो आपके के लिए यह खबर जरुरी.. हिमाचल में साइबर ठगी के इस साल 5500 से अधिक केस.. साइबर ठगी का कर्म निरंतर जारी

एएम नाथ। शिमला : ऑनलाइन फ्रॉड यानी साइबर ठगी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में इस साल मात्र साढ़े तीन महीनों में ही पुलिस के पास 5500 से अधिक साइबर...
article-image
पंजाब

देश के लोकतंत्र को बचाने का आखिरी अवसर हैं ये चुनाव: सांसद मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 18 अप्रैल: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए यह चुनाव आखिरी अवसर हैं। उन्होंने कहा कि...
पंजाब

जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को: अपराजिता जोशी

होशियारपुर 11 मार्च: चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी-कम-जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती अमरजोत भट्टी के नेतृत्व 12 मार्च को जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!