कामधेनु डेयरी के खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दूध, दही और घी के सैंपल लैब भेजे

by

एएम नाथ। बिलासपुर : सोशल मीडिया पर कामधेनु ब्रांड के दूध की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वायरल हुए वीडियो के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। नमहोल स्थित कामधेनु डेयरी पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी खगेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में विभागीय टीम ने दूध, दही और घी के सैंपल मौके से लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में वायरल हुए वीडियो में एक युवती ने दूध के पैकेट में संदिग्ध सफेद पदार्थ होने का दावा किया था। वीडियो को देखने के बाद लोगों में कामधेनु डेयरी के उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर गहरी चिंता उत्पन्न हो गई है। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से ब्रांड की साख पर सवालिया निशान लग गया है।

यह पहली बार नहीं है जब कामधेनु ब्रांड पर ऐसे आरोप लगे हों। पूर्व में भी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की इस सख्त कार्रवाई को सार्वजनिक स्वास्थ्य की दृष्टि से अहम कदम माना जा रहा है। इस मुद्दे पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए वायरल वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है।

उन्होंने कहा प्रदेशवासियों की सेहत के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जनता अब इस रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है कि क्या दूध व दुग्ध उत्पादों में वाकई मिलावट है या नहीं। विभाग की रिपोर्ट से ही सच्चाई सामने आएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन साल में हिमाचल से 1534 लोग लापता हुए …अंग तस्करी गिरोह का कोई मामला नहीं : CM सुक्खू

एएम नाथ । शिमला, 27 मार्च : हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में 31 जनवरी 2026 तक कुल 1534 लोगों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट सचखंड हरमिंदर साहिब के निकट : 5 गिरफ्तार, 3 ब्लास्टों का मसला सुलझने का पुलिस का दावा

अमृतसर : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के करीब 5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब रात 12.10 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

55 टोल बैरियरों की हिमाचल प्रदेश में 28 फरवरी से तीन मार्च तक होगी नीलामी

एएम नाथ : 55 टोल बैरियरों की नीलामी 28 फरवरी से तीन मार्च तक होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने टोल बैरियरों की नीलामी से 165.75 करोड़ की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल का राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक विस्तार : वर्दी में पुलिस कर्मियों को प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर किया तैनात

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपनी नागरिक-हितैषी ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल...
Translate »
error: Content is protected !!