कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत जी की यादगार बनाने के लिए डीसी होशियारपुर को ज्ञापन

by
होशियारपुर :  सीपीआईएम जिला कमेटी ने सचिव कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल की अगुवाई में डीसी होशियारपुर संदीप हांस को मांगपत्र सौंप कर देश के महान इंकलाबी कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत का स्मारक जिला कचहरियों में बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह, राज गुरु तथा सुखदेव की पहली बरसी के मौके पर कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत ने यूनियन जैक उतार कर तिरंगा लहराया था। ऐसा करने को लेकर उन पर तीन गोलियां चलाईं गई परंतु डिप्टी कमिश्नर के हस्तक्षेप से फायरिंग रोकी गई। कामरेड ने इस केस में कैद भी काटी थी। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल के बाद भी साथी सुरजीत जी के यादगार नहीं बनाई गई है। उन्होंने मांग की कि मौजूदा पीढि़ को क्रांतिकारियों की याद को ताजा करवाने के लिए कामरेड हरकिशन सुरजीत का स्मारक स्थापित किया जाए। इस अवसर पर साथी दर्शन सिंह मट्टू, गुरमेश सिंह, कमलजीत सिंह, चौधरी अच्छर सिंह एवं शेर जंग बहादुर सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हिमाचल प्रदेश में चल रहे उद्योगों और क्रशरों से होने वाले प्रदूषण पर लोग बचाओ, गांव बचाओ संघर्ष कमेटीकी बैठक में गंभीरता से संज्ञान लिया

गढ़शंकर : लोग बचाओ, गांव बचाओ संघर्ष कमेटी इलाका बीत की बैठक गांव महिंदवानी में अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई । इस बैठक में हिमाचल प्रदेश में चल रहे उद्योगों और...
article-image
पंजाब

महिला की गला काटकर लाश खाली प्लाट में फेंकी… महिला एक निजी कंपनी के शोरूम में काम करती थी ,शोरूम से हुई थी गायब

बठिंडा : महिला की गर्दन काटकर हत्या की लाश खाली प्लाट में फेंक दी गई। महिला एक निजी कंपनी के शोरूम में काम करती थी। पति ने कल, शनिवार को ही पुलिस को उसकी...
article-image
पंजाब , समाचार

श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर दुआरा भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

गढ़शंकर । स्थानीय भगवान परशुराम भवन गढ़शंकर में श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर दुआरा श्री ब्राह्मण सभा (रजि.) गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई...
article-image
पंजाब

नवस्थापित औद्योगिक इकाई का DC जतिन लाल ने किया दौरा

रोहित भदसाली। ऊना, 2 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को ऊना के पंडोगा में नवस्थापित इयान मैकलियोड डिस्टलर्स की माल्ट स्पिरिट डिस्टिलरी का दौरा किया। इस आधुनिक औद्योगिक इकाई की प्रतिदिन 5 हजार...
Translate »
error: Content is protected !!