कार का शीशा तोड़ 15 लाख का सामान उड़ाया, मंडी के दो आरोपी गिरफ्तार

by

एएम नाथ। शिमला। राजधानी शिमला के ढांडा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने मंडी जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लेख राज (38), निवासी तहसील बल्ह और जोध सिंह (29), निवासी बल्ह, मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल वाहन भी कब्जे में ले लिया है। मामले में 20 सितंबर को बालूगंज थाना में धारा 305 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

शीशा टूटा मिला, लाखों का सामान गायब

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने 19 सितंबर को अपनी कार ढांडा के ऊपर सड़क किनारे खड़ी की थी। अगले दिन सुबह लौटने पर कार के पिछले बाएं दरवाजे का शीशा टूटा हुआ मिला।

कार के अंदर रखा लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, घड़ी समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान गायब था।

CCTV और तकनीकी जांच से खुला सुराग

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया गया। जांच के आधार पर पुलिस टीम ने पहले आरोपी लेख राज को 26 सितंबर को आईजीएमसी शिमला के समीप से गिरफ्तार किया।

इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी जोध सिंह को 27 सितंबर को सुंदरनगर, मंडी से दबोच लिया।

चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। पुलिस पूछताछ के दौरान चोरी की इस वारदात के अलावा आरोपियों की अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता का भी पता लगाने का प्रयास करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल एवं उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जाखू मंदिर में शीश नवाया

एएम नाथ। शिमला : राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल एवं   उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला स्थित प्रसिद्ध जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हेरोइन तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अनूपगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को किया ध्वस्त पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ / श्रीगंगानगर, 1 जुलाई: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम डॉ. मदन कुमार मंडी बोले – लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने पर 2.35 लाख का जुर्माना

मंडी, 1 जनवरी । अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) मंडी की अदालत ने खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने के मामलों में मंडी जिले के पांच थोक व खुदरा विक्रेताओं को 2 लाख 35 हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नामांकन भरने की अंतिम तिथि तक पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकता : डीसी मनमोहन शर्मा

  सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा निर्वाचन-2024 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से...
Translate »
error: Content is protected !!