कार में अचानक आग भड़कने से बीएसएफ के जवान की जिंदा जलकर मौत

by

चंबा : चंबा-जोत मार्ग पर चलती कार में अचानक आग भड़कने से बीएसएफ के एक जवान की जिंदा जलकर मौत हो गई है। सुनसान जगह होने की वजह से किसी को भी हादसे का पता नहीं चला। मृतक जवान के कुछ अवशेष ही बचे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद अवशेष परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतक अमित राणा (33) पुत्र रघुवीर सिंह कांगड़ा के नूरपुर के गेंही लगोड़ के रहने वाले थे। अमित बुधवार देर रात को नूरपुर से कार में सवार होकर चंबा की तरफ जा रहे थे। देर रात को जब वह जोत के पास पहुंचे तो कार में अचानक आग भड़क गई। जब सुल्तानपुर का एक चालक पिकअप गाड़ी लेकर वाया जोत होकर वहां पहुंचा। उसने हादसे की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कार के ईंजन में भड़की आग को माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। मृतक के बचे हुए अवशेषों का गुरुवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया है। अवशेषों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुशीला पब्लिक स्कूल में बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में रहा प्रतिशत परिणाम

बद्दी, 4 अप्रैल (तारा ) : सुशीला पब्लिक स्कूल भटोली खुर्द बद्दी के सत्र 2025 -26 की 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत्- प्रतिशत रहा ।जिनमें सभी बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मास्टर माइंड ने कोर्ट में किया सरेंडर, आरोपियों के बरामद मोबाईल से मिले अहम सुराग : पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी को मिली बढ़ी सफलता

धर्मशाला। हिमाचल के पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) को बड़ी सफलता मिली है। एक ओर जहां मामले के मास्टरमाइंड भरत यादव ने कांगड़ा कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

79.9 लाख रुपये नकद बरामद : रांची में सीबीआई का बड़ा ऐक्शन….अब डिफेंस इंजीनियर के घर छापे में मिला

रांची : सीबीआई ने गुरुवार को इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग(आईडीएसई) के रांची स्थित इकाई के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया के नामकुम स्थित आवास में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने आवास से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुवाड़ में चुनाव का वादा भूले विधायक नीरज नैयर : जय सिंह

कहा, भाला स्वास्थ्य केंद्र नहीं हो सका अपग्रेड उपस्वास्थ्य केंद्र भाला में लटका ताला, लोग मामूली इलाज के लिए चम्बा का कर रहे सफर एएम नाथ। चम्बा :   विधानसभा क्षेत्र चम्बा की गुवाड़ पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!