कार लूटने के मामले में फरार लुटेरा काबू : 2 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

by
अमृतसर  : थाना एयरपोर्ट की पुलिस ने 6 महीने पहले हुई लूट की एक वारदात की गुत्थी को सुलझा लिया था। लुटेरों ने ऑटो कार लूटी थी। पुलिस द्वारा दो लुटेरों को 27 और 29 अक्टूबर गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले में फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी अब जाकर की गई है।
इसका खुलासा डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस आलम विजय सिंह द्वारा किया गया है। सुरजीत सिंह निवासी गांव त्तरपाला थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर में पुलिस को बताया था कि 5 जून 2024 की दोपहर को 12:00 बजे अपने बच्चों को ऑटो कार में सवार होकर अपने ससुराल छोड़ने के लिए गांव हेयर नजदीक एयरपोर्ट आया था।
बच्चों को छोड़ने के बाद वापस गांव लौट रहा था। एयरपोर्ट के नजदीक गांव बल सिकंदर के नजदीक पहुंचा तो 3:00 का समय था। मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। मोटरसाइकिल पर कोई नंबर नहीं था। उनकी कार के आगे मोटरसाइकिल खड़ा कर दिया। दो युवक मोटरसाइकिल से नीचे उतरे।
उन्हें हथियार दिखाकर मारने की धमकी दी। उन्हें कार से बाहर निकाल कर उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। थाना एयरपोर्ट में केस दर्ज किया गया था ।थाना एयरपोर्ट की इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कुलजीत कौर ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए संदीप सिंह उर्फ मांगू निवासी गांव बल खुर्द अमृतसर देहाती और हरप्रीत सिंह निवासी गांव मोहन भंडारिया अमृतसर देहाती को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के कब्जे से लूट की कार बरामद कर ली गई थी।
आरोपियों को रिमांड पर लेकर और पूछताछ की गई। उन्होंने अपनी तीसरे साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के बारे में पुलिस को बताया इसके बाद पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी अब पुलिस में तीसरे आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से ही फिरोजपुर में सात संगीन मामले दर्ज है
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धूरी में नए अस्पताल का उद्घाटन….स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

धुरी :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज धूरी में 50 बिस्तरों वाले सब-डिविजनल अस्पताल और 30 बिस्तरों वाले माता-शिशु स्वास्थ्य ब्लॉक का उद्घाटन किया। यह परियोजना संगरूर जिले में स्वास्थ्य ढांचे...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों के सामने पीती थी सिगरेट महिला टीचर , सस्पेंड : पढ़ाई के दौरान करती थी तंत्र-मंत्र और बच्चों के साथ मारपीट भी करती थी

लुधियाना । सरकारी प्राइमरी स्कूल भूखड़ी कलां की ईटीटी अध्यापिका कमलजीत कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। अध्यापिका के खिलाफ प्राप्त हुई शिकायत के संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय एलीमेंट्री से हासिल रिपोर्ट...
article-image
पंजाब

बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज में करवाचौथ पर मेहँदी मुकाबले का आयोजन 

होशियारपुर : 20 अक्टूबर :  बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों द्वारा संचालित बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ गल्र्ज कालेज जेजों में ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में करवाचौथ के उपलक्ष्य...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने गन्ने के मूल्य में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की : किसान संतुष्ट नहीं, कहा हमेशा धोखा देती आई है सरकार

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को गन्ने के लिए राज्य सहमत मूल्य में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की. उन्होंने एक्स पर लिखा कि गन्ना उत्पादकों को...
Translate »
error: Content is protected !!