कार व ट्रक की टक्कर में सीनियर कांस्टेबल की मौत : दोनों वाहनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त

by

गढ़शंकर: चंडीगढ-होशियारपुर सड़क पर गांव गोलियां के निकट कार व ट्रक की टक्कर में कार स्वार सीनियर पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों वाहनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
प्रदीप कुमार (37) पुत्र नरिंदर सिंह निवासी लंगेरी थाना माहिलपुर गत कल देर शाम करीब साढ़े नौ वजे आपनी कार नंबर पीबी29एन-1271 में स्वार होकर मोहाली से आपने गांव वापस लंगेरी जा रहा था ,जब गांव गोलियां के पास पहुंचा तो कार की अचानक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक नंबर एचपी 93-1102 से हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना मिलते ही पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुँच गए और गंभीर हालत में प्रदीप कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया यहां डाकटरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक प्रदीप कुमार एनआईआर थाना मोहाली में बतौर सीनियर कांस्टेबल तैनात था और कल देर शाम ड्यूटी से वापिस अपने गांव लंगेरी आ रहा था। गढ़शंकर पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों वाहनों कब्जे ले लिया है।
एएसआइ जसबीर सिंह ने बताया की ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है।
फोटो : सड़क दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएसपी ऑफिस, गढ़शंकर के समक्ष 30 दिसंबर को रोष प्रदर्शन को लेकर बीत इलाके लेफ्ट पार्टियों और जनतक संगठनों बैठक

गढ़शंकर। बिभिन्न लेफ्ट पार्टियों और जनतक संगठनों की एक जॉइंट मीटिंग अड्डा झुंगियां बीनेवाल में कामरेड रमेश लाल धीमान जी की अधक्ष्यता में हुई। जिसमें मौजूदा हालात पर चर्चा करते हुए इस बात का...
article-image
दिल्ली , पंजाब

राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब को आर्थिक कंगाली की ओर धकेल रही है आप : तरुण चुघ

नई दिल्ली, 10 जून । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने मंगलवार को भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आआपा) की सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के 3 साल में पंजाब पिछड़ा 30 साल : खन्ना खुला दरबार लगाकर पूर्व सांसद खन्ना ने सुनी जनसमस्याएं

होशियारपुर 19 मार्च : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खाना ने खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अपने 3 साल...
Translate »
error: Content is protected !!