कालेवाल बीत के जंगल में पहाडिय़ों को माईनिंग माफिया अवैध तरीके से काट कर करोड़ों का पत्थर, रेत और मिट्टी ले जा चुका उठाकर : गांव वासियों ने लगाया आरोप

by

गढ़शंकर । गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव कालेवाल बीत में अवैध माईनिंग करते हुए माईनिग माफिया ने 150  से 200  फुट तक पहाड़ी को काट कर पत्थर और अन्य मटीरियल उठाने का आरोप आज गांव वासियों ने लगाए। इस दौरान उन्होंने लगातार अवैध माईनिंग के चलने और जिला रोपड़ व होशियारपुर के अधिकारियों दुारा कोई कड़ी कारवाई ना करते हुए माईनिंग माफिया को असीधे तौर पर खुली छूट देने के भी आरोप लगाए।
गांव कालेवाल बीत की सरपंच प्रवीन कुमारी,पंच कुलवंत सिंह, भुपिंद्र सिंह, मनोहर सिंह, ओकांर सिंह, संतोष सिंह, शिव कुमार व राजेश कुमार, राजिंदर कुमार, भिंदर कुमार, जोगिन्दर सिंह, सुरिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, अमरीक सिंह, मंगी ,मोनू, शिव कुमार, सुरेश राणा, पिरथी, जस्सी, बलवीर, सोम नाथ आदि ने गांव के जंगल में पहाडिय़ों को माईनिंग माफिया दुारा लगातार काटने के आरोप लगाते हुए कहा कि पहाडिय़ों को अवैध तरीके से जेसीवी व अन्य मशीनों दुारा काट कर करोड़ो का पत्थर, रेत व मिट्टी उठाई जा चुकी है और यह क्रम लगातार जारी है। अवैध माइनिंग को छुपाने के लिए मिट्टी डाली जा रही है।  वन विभाग,ड्रेनज व जियोलोजी विभाग व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मूक दर्शक बन कर हो रही अवैध माईनिंग को देख रहे है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह ही अवैध माईनिंग होती रही तो आने वाले समय में यह गांव के घरों तक पहुंच जाएगे और गांव के लिए यह बड़ा खतरा बन जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध माईनिंग से यहां माईनिंग माफिया खनन को लूट रहा है। वहीं वातावरण को भारी नुकसान पहुंचाने के साथ साथ प्रकृतिक पहाडिय़ों का नामोनिशान मिटाता जा रहा है।
बीत भलाई कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संदीप राणा : माईनिंग माफिया दुारा जिस तरह अवैध माईनिंग की जा रही है। यह पूरे ईलाके के लिए नुकसानदायक है। अवैध माईनिंग को रोकने के लिए दोनों जिलों के प्रशासन को लोगो को साथ लेकर पक्के तौर पर अवैध माईनिंग को बंद करवाना चाहिए।
डीएफओ  हरभजन सिंह : अवैध माइनिंग चैक करने के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया जायेगा और अवैध माइनिंग के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
ड्रेनज व माइनिंग विभाग के एसडीओ हरजिंदरपाल सिंह : जंगल  में अवैध माइनिंग के बारे में वन विभाग ही कार्रवाई क्र सकता है। फिर भी हम मौके पर जाकर देखेंगे कि क्या स्थिति है।
फोटो : गांव कालेवाल बीत के जंगल में पहाडिय़ों को माईनिग माफिया दुारा काटी पहाडिय़ों को दिखाते सरपंच प्रवीन कुमार व गांव वासी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधानसभा में बाजवा ने पूछा…. लॉरेंस का इंटरव्यू करवाने वाला अधिकारी कहां गायब

चंडीगढ़, 06 अगस्त । पंजाब विधानसभा में गुरुवार को गैंगस्टरों के मुद्दे पर सरकार तथा विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि ड्रग्स के एक मामले में तीन...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेला 17 अगस्त से शुरु : DC ने हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों के साथ की बैठक, मेले के दौरान डी.जे व सिंगल यूज प्लास्टिक पर रहेगी पूर्ण पाबंदी

होशियारपुर, 12 अगस्त:    17 अगस्त से शुरु होने जा रहे माता चिंतपूर्णी मेले के प्रबंधों संबंधी डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ ऊना जिला(हिमाचल प्रदेश) के अधिकारियों...
article-image
पंजाब

रैफ्रीजेशन व एयर कंडीशनिंग संबंधी एक माह का नि:शुल्क कोर्स 12 से होगा शुरु आर सेटी में

होशियारपुर, 09 दिसंबर जिला परिषद भवन होशियारपुर के सामने सिविल लाइन्ज स्थित पी.एन.बी. आर.सेटी(ग्रामीण स्व रोजगार ट्रेनिंग संस्था) की ओर से 12 दिसंबर 2022 से रैफ्रीजेशन व एयर कंडीशनिंग संबंधी एक माह का नि:शुल्क...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ने सात, आप ने तीन, शिरोमणि अकाली दल ने एक सीट पर और 2 सीटों पर आज़ाद उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज : आप के चार मंत्री हारे – पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर चौकोना मुकाबला में एक बार फिर कांग्रेस ने बढ़त की दर्ज

चंडीगढ़ : पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर चौकोना मुकाबला में एक बार फिर कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 7 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। आम आदमी पार्टी ने 2019 के मुकाबले...
Translate »
error: Content is protected !!