किशाऊ परियोजना से हिमाचल को मिलेगा सालाना 600 करोड़ का राजस्व: मुख्यमंत्री सुक्खू

by

पीएम मोदी की मौजूदगी में जल्द होगा किशाऊ परियोजना एमओयू, हितों की रक्षा पर सरकार का जोर

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना के एमओयू के प्रारूप की समीक्षा को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के क्रियान्वयन और समझौता ज्ञापन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 422 मेगावाट क्षमता वाली किशाऊ बहुउद्देश्यीय जलविद्युत परियोजना के लिए साझेदार राज्यों और भारत सरकार के बीच जल्द ही समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। यह एमओयू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के अधिकारों और हितों की रक्षा सुनिश्चित करते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में हुई बैठक में परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर सहमति बनी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना में हिमाचल प्रदेश को किसी प्रकार का वित्तीय निवेश नहीं करना होगा, जबकि इसके माध्यम से राज्य को प्रतिवर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि किशाऊ परियोजना जल संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ-साथ प्रदेश के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सरकार परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से कार्य कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कीमत 1 करोड : उम्र 28 महीने, कद 67 इंच और 3 टाइम खास डाइट. कुरुक्षेत्र पशु मेले में आया ‘प्रताप रूप….ऊपर से नीचे तक पूरा सफेद

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में चल रहे पशु मेले में आया नुकरा नस्ल का घोड़ा ‘प्रताप रूप’ सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. पंजाब के संगरूर जिले से आया प्रताप रूप सिर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

330 करोड़ रुपए तकनीकी शिक्षा पर किए जा रहे इस वर्ष खर्च : अनुशासन एवं परिश्रम ही सफलता का मुख्य आधार – डॉ. शांडिल

एएम नाथ : कण्डाघाट :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि अनुशासन में रहकर समय पर किया गया परिश्रम ही सफलता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्ठे के खिलाफ ली शपथ, नशा मुक्त हिमाचल का लिया संकल्प

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण बोर्ड जिला चम्बा के कार्यालय में आज नशे के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एंटी-चिट्टा (नशा विरोधी) शपथ ली।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैटल ट्रेड फेयर जिला बिलासपुर में वर्ष में दो बार आयोजित करेंगे : राजेश धर्माणी

 जिला के पशुपालकों एवं व्यापारियों को अच्छी नस्ल के पशु खरीदने और बेचने को मिलेगा मंच तकनीकी शिक्षा मंत्री ने जिला प्रशासन को जल्द ठोस कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। ...
Translate »
error: Content is protected !!