किसान ने फंदा लगाकर कर जीवनलीला समाप्त की, बैंक के कर्ज से परेशान

by

माहिलपुर – चब्बेवाल हल्के के गांव चक्क नारियाल के किसान ने बैंक का कर्ज न मोड़ पाने से ट्रांसफार्मर के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
बताया जा रहा है कि हरमेश सिंह पुत्र चरण सिंह वासी चक्क नारियाल थाना चब्बेवाल ने माहिलपुर की यूनियन बैंक से सवा दो लाख रुपये कर्ज लिया था जो बढ़कर चार लाख रुपए हो गया था वह इस कर्ज को उतार पाने में नाकाम रहा जिसके लिए बैंक वाले कर्ज की राशि जल्द जमा कराने के लिए दबाव बना रहे वह इस दबाव से परेशान रहता था लेकिन गुरुवार की रात उसने घर से बाहर निकल कर खेतो में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी प्राप्त होते माहिलपुर पुलिस ने मिरतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए गढ़शंकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और जांच शुरू कर दी है मिरतक दो बच्चों का बाप था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशों की बुराइयों के प्रति लोगो को डीएसपी खख ने विभिन्न गांवों में बैठकें कर किया जागरूक : नशों के खिलाफ लड़ने और नशा तस्करों की सूचना देने के लिए किया प्रेरित

गढ़शंकर, 31 अगस्त : डीजीपी पंजाब एवं होशियारपुर के एसएसपी सरताज सिंह चाहल निर्देशानुसार डीएसपी दलजीत सिंह खख द्वारा पुलिस थाना गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते गांव देनोवाल खुर्द बस्ती सैंसियां तथा इब्राहीमपुर बगवाईं में...
article-image
पंजाब

27 सितंबर को भारत बंद पर करेंगे गढ़शंकर को पूर्ण बंद

गढ़शंकर – सयुंक्त किसान मोर्चे की मीटिंग गढ़शंकर में चौधरी अच्छर सिंह की अगुवाई में हुई। इस मीटिंग को संबोधित करते हुए शिंगारा राम भज्जल ने कहा कि खेती कानूनों को रद्द करने के...
article-image
पंजाब

विजिलेंस का शिकंजा पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह वैद पर : आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में विजिलेंस की टीम कर रही जांच

लुधियाना : लुधियाना से पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह वैद पर विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह विजिलेंस की टीम पूर्व विधायक वैद के घर पहुंची। बताया जा रहा है...
Translate »
error: Content is protected !!