किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल ले जाने की तैयारी – भारी संख्या में पहुंचा पुलिस बल : किसानों के पंजाब बंद के बीच खनौरी बॉर्डर पर माहौल गर्म

by
चंडीगढ़ :  किसान संगठनों के पंजाब बंद के बीच खनौरी बॉर्डर पर आज चहल-पहल काफी ज्यादा बढ़ गई है।  यहां पर काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार डल्लेवाल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाना चाहती है। बता दें कि किसान नेता ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर पहले ही यह आशंका जता दी थी कि पुलिस किसान आंदोलन को समाप्त करना चाहती है।
                    उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार भी केंद्र सरकार के साथ है और किसानों की आवाज को कुचलना चाहती है। अब जबकि खनौरी बॉर्डर पर पुलिस पहुंच चुकी है तो माना जा रहा है कि किसी भी समय डल्लेवाल को अस्पताल ले जाने की कोशिश की जा सकती है। इस दौरान किसान और पुलिस के बीच टकराव होना तय है।
कल सुप्रीम कोर्ट में है सुनवाई :  ज्ञात रहे कि दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेता डल्लेवाल की बिगड़ी सेहत को लेकर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को 31 दिसंबर से पहले डल्लेवाल को अस्थायी अस्पताल में शिफ्ट करने को कहा है। ऐसा न हुआ तो चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी पर कोर्ट की अवमानना का केस चल सकता है। कल ही यानी 31 दिसंबर को इसकी फिर सुनवाई भी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यदि डल्लेवाल को कुछ होता है तो
इसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार होगी।
किसान नेता के आमरण अनशन का आज 35वां दिन :  किसानों की मांगों को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। आज उनके अनशन को 35वां दिन है। कैंसर और शुगर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित डल्लेवाल की हालत काफी ज्यादा गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक पहले ही इस बात का अंदेशा जता चुके हैं कि डल्लेवाल के शरीर के अहम अंग किसी भी समय फेल हो सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका : रजनी पाटिल ने संभाली कमान, मुकेश अग्निहोत्री बोले- चुनाव आयोग के खिलाफ लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाएगी कांग्रेस

रोहित जसवाल।  ऊना, 8 अक्टूबर। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने गुरुवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेरा में 140 जरुरतमंद लोगों को बांटे कुल 39 लाख रुपये की राहत राशि के स्वीकृति पत्र…नादौन की जनता का विशेष ध्यान रखते हैं सीएम : कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा / एएम नाथ। नादौन 10 अप्रैल। विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं और...
article-image
पंजाब

तूड़ी से भरा टेंपो पानी से भरी नहर में गिरा 

गढ़शंकर, 5 जुलाई : आज सुबह 11 बजे के करीब रूपनगर से आदमपुर जाने वाली बिस्त दोआब नहर में एक तूड़ी से भरा टेंपो गिर गया। इस टेंपो में चालक सहित तीन लोग सवार...
Translate »
error: Content is protected !!