किसान मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान, कल : 7 सितंबर को एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर के समक्ष धरना

by

गढ़शंकर। कुल हिन्द किसान सभा के राज्यव्यापी आह्वान पर 1 से 6 सितंबर तक गांवों में किसान मांगों को लेकर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गांव रामपुर बिलड़ौ में किसान सभा की बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए कुल हिन्द किसान सभा के राज्य सचिव कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका सरकार के दबाव में किए जा रहे फ्री ट्रेड (मुक्त व्यापार) समझौते को रद्द किया जाना चाहिए, क्योंकि यह किसान, सहायक धंधों और मजदूर वर्ग के हित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी और सतलुज-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब की सदस्यता बहाल की जानी चाहिए। किसानों और मजदूरों के कर्ज माफ किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि पूंजीपतियों के बड़े-बड़े कर्ज माफ किए जा सकते हैं तो किसानों और मजदूरों के कर्ज माफ क्यों नहीं किए जा सकते।

कामरेड भज्जल ने मांग की कि हर फसल का लाभकारी मूल्य और उसकी खरीद की कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक खेत तक नहरी पानी पहुंचाया जाए, बिजली बिल रद्द किए जाएं तथा बीज बिल को समाप्त किया जाए।

उन्होंने बताया कि इन मांगों सहित अन्य किसान-मजदूर मुद्दों को लेकर 7 सितंबर को एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर के समक्ष धरना दिया जाएगा।

इस अवसर पर जिला प्रधान साथी अच्छर सिंह तथा रविंदर कुमार नीटा सहित अन्य किसान नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश : पार्षद सहित 14 लड़कियां, सात पुरुष गिरफ्तार; युवतियों में नाबालिग भी है शामिल

मोगा। थाना मेहना के तहत आते क्षेत्र के अमृतसर रोड पर मंगलवार को दोपहर बाद थाना मेहना समेत पीसीआर विंग की ओर से छापामारी की गई। इस दौरान एक कोठी में चल रहे देह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फॉर्म-6 विवाद पर राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना : कहा- सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद बदलाव को लेकर स्थिति स्पष्ट; अदालत ने रिकॉर्ड तलब कर पूछा, संशोधन किसने किया

नई दिल्ली, 5 अक्तूबर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता पंजीकरण से जुड़े फॉर्म-6 में कथित बदलाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने...
Translate »
error: Content is protected !!