किसानों का बड़ा ऐलान – पंजाब में इस दिन होगा चक्का जाम.

by

चंडीगढ़ :   केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की नीतियों के विरोध में रविवार को किसान सड़कों पर उतरेंगे। राज्य में फसल खरीद और धान की बिक्री को लेकर किसानों, चावल मिल मालिकों और कमीशल एजेंटों ने कल पूरे राज्य में दोपहर 12 बजे से तीन घंटे के लिए चक्का जाम करने का आह्वान किया।  शुक्रवार को चंडीगढ़ में किसान संगठनों की एक संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया।

संयुक्त किसान मोर्चा के तले किसान संगठनों ने आढ़त एशोसिशनों के मालिकों और शैलर मालिकों दोनो से मुलाकात की। मोर्चा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार बैठक करीब ढाई घंटों तक चली। बैठक में वे सहमत हुए कि अगर वे साथ मिलकर नहीं लड़ेंगे तो न केवल कृषि बढ़ेगा, बल्कि इससे जुड़े अन्य व्यवसायों को भी नुकसान होगा।

बैठक में नेताओँ ने सुझाव दिया कि केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली सीमा पर एक आंदोलन शुरू किया जाना चाहिए। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा मोर्चा ने कृषि से जुड़े संगठनों को एक साथ लाने और पंजाब में खेती को बचाने के लिए आंदोलन करने का फैसला किया।  बलबीर सिंह राजेवाल ने आगे बताया कि 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पंजाब में चक्का जाम किया जाएगा। वहीं 14 अक्टूबर को कर्मचारी और श्रमिक संगठनों समेत प्रदेश के सभी संगठनों ने एक संयुक्त बैठक होगी। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो 2020-2021 के तर्ज पर राज्य में बड़ा आंदोलन शूरू किया जाएगा।

आढ़तियों, मिल मालिकों और किसान संगठनों के अनुसार पंजाब में खरीफ फसल के मौसम की शुरूआत 1 अक्टूबर से हो चुकी है। मगर सरकारों ने फसल की खरीद और धान उठाना शुरू नहीं किया है। प्रदेश की मंडियों से धान का उठाव नहीं हो रहा है। धान दूसरे राज्य के लिए बोया जाता है। केंद्र सरकार को राज्य की मदद करनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज : आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख रुपए भी ठग लिए

चिंतपूर्णी : ACJM अंब कोर्ट के आदेश पर विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख...
article-image
पंजाब

तरनतारन उपचुनाव : शिअद प्रत्याशी बीबी रंधावा की बेटी और दामाद के खिलाफ आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

तरनतारन। विधानसभा हलका तरनतारन-21 के उपचुनाव लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रत्याशी बीबी सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर, उनके दामाद अमृतपाल सिंह के अलावा गांव गग्गोबुआ के सरपंच परमजीत सिंह पम्मा, पूरन...
article-image
पंजाब

पंजाब के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर सनसनीखेज खुलासा!

लुधियाना :  एक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी से आज सनसनी फैल गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन में भी भगदड़ मच गई। इसी के चलते स्कूल में...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेजीएट स्कूल गढ़शंकर में गुरमति क्विज मुकाबले आयोजित 

गढ़शंकर, 25 दिसंबर : डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादे, माता गुजर कौर तथा अन्य शहीदों को समर्पित गुरमति क्विज मुकाबला करवाया गया। भाई सतनाम...
Translate »
error: Content is protected !!