किसानों को करीब 1052 करोड़ रुपए की अदायगी की: करीब 9 लाख 77 हजार मीट्रिक टन धान की प्रदेश की मंडियों में अब तक आमद – कटारुचक्क

by

खाद्य व आपूर्ति मंत्री ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी सहित अनाज मंडी गढ़शंकर व सैलाखुर्द में खरीद प्रबंधों का लिया जायजा
गढ़शंकर , 10 अक्टूबर : मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से धान की खरीद के लिए प्रदेश की 1854 मंडियों में सुचारु खरीद, साथ-साथ लिफ्टिंग व खरीदे गए धान की 24 घंटे में अदायगी यकीनी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और किसानों की बच्चों की तरह पाली गई फसल का एक-एक दाना खरीदा जा रहा है। यह विचार पंजाब के खाद्य, आपूर्ति व उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी के साथ अनात मंडी गढ़शंकर व सैलाखुर्द में धान की खरीद के प्रबंधों का जायजा लेने के मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए रखे।
उन्होंने कहा कि पंजाब की मंडियों में अब तक 9 लाख 77 हजार मीट्रिक टन धान की आमद हुई है व 9 लाख 17 हजार मीट्रिक टन की खरीद की गई है और किसानों को 1052 करोड़ रुपए की अदायगी की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास 37 हजार करोड़ रुपए से अधिक के सी.सी.एल है और मंडियों में जरुरी बारदाने का प्रबंध भी किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष में आने वाले धान व गेहूं के दो सीजन पंजाब की आर्थिकता को बढ़ावा देने में अहम योगदान डालते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय किसानों को दीवाली व दशहरे जैसे अहम त्यौहारों के मौके पर भी अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में ही रातें काटनी पड़ती थी परंतु अब किसानों को मंडियों में रातें नहीं काटने देंगे। उन्होंने बताया कि मंडियों में बिकने के लिए आने वाली फसल की नमी चैक करने के लिए पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाली फसल को पंजाब के अंदर बेचने के लिए आने से रोकने के लिए इंटर स्टेट नाके भी लगाए गए हैं।
उन्होंने प्रदेश के किसानों को अपील की कि मंडियों में फसल पूरी तरह से सूखा कर लाई जाए व पराली को आग लगाने के स्थान पर उसके उचित प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि समूची खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी को भी कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित किसानों, आढ़तियों व मजदूरों के साथ बातचीत भी की।
इस मौके पर एस.डी.एम गढ़शंकर प्रीतइंदर सिंह बैंस, जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर मैडम मधू, जिला मंडी अधिकारी साहिल कैले व खरीद से संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त मुलाजिमों पर लगाए विकास टैक्स की निंदा : डीटीएफ पेंशनर फ़्रंट ने टैक्स की प्रतियां जलाई

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक पेंशनर फ़्रंट नेता बलवीर खानपुरी की अगुवाई में पूर्व पेंशनर की मीटिंग गांधी पार्क में बुलाई गई। इस मीटिंग में पंजाब सरकार सेवानिवृत्त मुलाजिमों पर जबरन थोपे गए विकास टैक्स की...
article-image
पंजाब

ईशांक कुमार 51,904 वोट लेकर बने विजेता : चुनाव पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र

होशियारपुर, 23 नवंबर: विधानसभा क्षेत्र 044- चब्बेवाल के उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को हुए मतदान की आज यहां व्यवस्थित ढंग से गिनती पूरी हुई, जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. ईशांक कुमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जंत्र मंत्र पर प्रर्दशन कर रही पहलवान लड़कियों के पक्ष में पहुंच कर हरपुरा ने बृजभूषण को पद से हटा कर तुरंत ग्रिफतार करने की की मांग

दिल्ली : भारतीय कुशती संघ के अध्यक्ष व भाजपा के सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाते हुए उसकी ग्रिफतारी की मांग को लेकर दिल्ली मे जंतर मंतर पर बैठी अंतरराष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!