किसानों को फसल विविधीकरण को लेकर करें जागरूक – डॉ. रविन्द्र चौहान

by
मंडी, 28 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकारण प्रोत्साहन परियोजना जायका चरण दो के तहत आयोजित एक बैठक में उप परियोजना प्रबंधक डॉ. रविन्द्र चौहान ने अधिकारियों से किसानों को फसल विविधीकरण को लेकर जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में किसानों को एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के गठन से व्यवसाय संचालकों के साथ जोड़ने में सुविधा होगी।
वे गुरुवार को जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी में विभागीय अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने बैठक में इकाई में चल रहे सभी कार्यों की समीक्षा की तथा उन्हें गुणवत्ता से समझौता किए बिना तेजी से सम्पन्न करने को कहा जिससे किसान परियोजना का जल्द से जल्द लाभ उठा सकें।
बैठक में परियोजना प्रबंधक डॉ. बलबीर सिंह ठाकुर, विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. सोनल गुप्ता, खण्ड परियोजना प्रबंधक मंडी डॉ. पवन कुमार, खण्ड परियोजना प्रबंधक कुल्लू डॉ. प्रदीप कुमार, खण्ड परियोजना प्रबंधक गोहर डॉ. धर्म चन्द व खण्ड परियोजना प्रबंधक सरकाघाट डॉ. जय सिंह तथा इकाई के सदस्य उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक-एक खर्चे पर रहेगी नजर, डीसी ने राजनीतिक दलों से की अपील : चुनावी रैली-सभाओं और अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित की दरें

हमीरपुर 20 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के खर्चे पर निर्वाचन आयोेग की कड़ी नजर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीमा पर BSF के जवानों ने देशभक्ति के संग मनाई दिवाली

  गुरदासपुर : दीपावली के दीप देश में हर घर में जगमगा रहे है तो भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर, कर्तव्य की चौकी पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जन्मदिवस बनेगा संवेदनशीलता और सेवा की मिसाल

पठानिया अपने 69वें जन्मदिवस पर नहीं करेंगे कोई आयोजन, आपदा पीड़ितों के साथ साझा करेंगे दुःख-दर्द एएम नाथ। चम्बा    हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 17 सितंबर 2025 को अपना 69वां जन्म...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 महीनों के टॉप-अप डिग्री प्रोग्राम में यूके जा सकते हैं विद्यार्थी : कंवर अरोड़ा

नवांशहर / गढ़शंकर : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूके जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। अब विद्यार्थियों को तीन साल पढ़ाई करने की ज़रूरत...
Translate »
error: Content is protected !!