किसानों द्वारा भाजपा नेताओं व मंत्रियों के विरुद्ध किया जा रहा उग्र प्रदर्शन देश के सविधान के विरुद्ध : अरोड़ा

by

गढ़शंकर – भाजपा के युवा नेता व कोटफातुही मंडल अध्यक्ष तरुण अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेसनोट जारी कर कहा कि खेती सुधार कानूनों को रद्द करने की मांग कर ररहे किसानों द्वारा केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की गाड़ी पर चब्बेवाल व माहिलपुर में हमला करना गलत काम है। उन्होंने कहा कि इतने पुलिस बल के होते हुए चंद किसान केंद्रीय मंत्री की गाड़ी तक पुहंचकर नुकसान पुहंचाने की कोशिश यहां पुलिस के उच्च अधिकारियों के लिए शर्म की बात है वही पंजाब के कानून व्यवस्था की दयनीय हालत को भी उजगर करती है। उन्होंने कहा कि देश के सविधान में यहां लोगों को किसी मुद्दे पर अपनी बात कहने का अधिकार है तो वही दूसरों को भी अपनी बात रखने का बराबर का अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसानों के रूप में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा का विरोध इसलिए कर रहे हैं ताकि 2022 की विधानसभा चुनाव में अपनी डूबती नैया को पार लगा सके। तरुण अरोड़ा ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हर मोर्चे पर नाकाम हो चुकी कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार लोगों को उकसा कर पंजाब का मालोल खराब कर रही है यही कारण है कि पंजाब पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने में नाकाम हो रही है। तरुण अरोड़ा ने कहा जिस प्रकार किसान नेताओं ने केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की गाड़ी पर पुलिस के उच्च अधिकारियों के सामने हमला किया उससे यह साबित होता है कि पंजाब पुलिस उनसे हमदर्दी दिखा रही है और इन लोगों पर कोई मामला न दर्ज करना पंजाब सरकार की घटिया राजनीतिक सोच को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि गांवों में असल किसान इस आंदोलन से दूर है और कुछ तताकथित लोग लोगों को भड़का कर पंजाब में तनाव पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को चाहिए कि वह संविधान में दिए गए सभी लोगों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करे व जो लोग इसमे व्यवधान उत्पन्न करते हैं उनके विरुद्ध अपने कर्तव्य का पालन करते हुए कड़ी कार्यवाही करें। इस दौरान उनके साथ कैलाश चंद्र ओबीसी सेल् प्रधान व कुलदीप सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत

रोहित भदसाली ।  नेरचौक : निजी शिक्षण संस्थान के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से बुधवार रात को गिरकर घायल हुई प्रशिक्षु छात्रा की शुक्रवार रात को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शनिवार...
article-image
पंजाब

पुलिस ने नाइजीरियन सहित 6 लोगों को दबोचा

अमृतसर। दिल्ली से नशे का नेटवर्क चलाने वाले नाइजीरियन नागरिक सहित छह आरोपितों को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से एक किलो हेरोइन, 112 ग्राम कोकीन, एक पिस्तौल, 8.10 लाख...
article-image
पंजाब

143 ग्राम नशीला पाउडर वरामद : दो युवक ग्रिफ्तार, एनडीपीएस एकट के तहत मामला दर्ज

तलवाड़ा(राकेश शर्मा  ) तलवाड़ा पुलिस ने दो अलग अलग मामलो में संलिप्त दो लोगों को काबू किया है ।सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की अगुवाई में भेड़ा गांव को जाती सड़क पर की गई नाकाबंदी के...
Translate »
error: Content is protected !!